बलिया: युवा अधिवक्ताओं में जोश होता है और बुजुर्ग अधिवक्ताओं में होश होता है, इसलिए हर युवा को होश की जरूरत होती है व सीखने को जिजीविषा रहती है और बुजुर्ग उनकी जरूरत होता है उक्त उदगार पटना उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायमूर्ति मान्धता सिंह ने दी. वे शुक्रवार को दी सिविल बार एसोसिएशन ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।

दी सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में सत्र 2023-24 के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ लिया.शपथ ग्रहण समारोह की शुरूआत कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार सप्तम, मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति मान्धाता सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष सदस्य बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश अरुण कुमार त्रिपाठी व वर्तमान सदस्य बार कॉउन्सिल, बार कॉउन्सिल के पूर्व उपाध्यक्ष व सदस्य सचिव जयनारायण पांडेय , एल्डर कमेटी के सदस्य और चुनाव अधिकारी पीएन सिंह व एल्डर कमेटी के सदस्य विद्यासागर मिश्र व एल्डर कमेटी के अध्यक्ष भोलानाथ मिश्र, मणिन्द्र नाथ राय, रामाधार तिवारी एल्डर कमेटी के सदस्य व नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर वह दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

कार्यक्रम के अगली कड़ी में चुनाव अधिकारी विद्यासागर मिश्र ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई और अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी ने नवनिर्वाचित महासचिव धीरेंद्र नाथ तिवारी व कोषाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय व बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बाहर के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई कार्यक्रम के अगली कड़ी में शपथ ग्रहण कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि और जनपद न्यायाधीश अन्य सम्मानित अतिथि गण का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत किया गया।

लोक गायिका अनुभा राय ने कार्यक्रम के अतिथियों का स्वागत गीत गाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सभा को पूर्व अध्यक्ष सुभाष पांडेय, पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने संबोधित किया.कहा कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नसीहत दी कि आप लोग बार की गरिमा व प्रतिष्ठा को बनाए रखेंगे। कार्यक्रम में बनारस बार एसोसिएशन के महासचिव प्रदीप राय भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश हुसैन अहमद अंसारी, प्रथमकांत , राहुल दुबे, व अन्य न्यायिक अधिकारी गण, उपस्थित रहे। विनय कुमार सिंह जिला शासकीय अधिवक्ता दीवानी, अजय कुमार राय सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी, अवधेश राय पूर्व अध्यक्ष सिविल बार एसोसिएशन बलिया, राजनारायण यादव अधिवक्ता, कमलेश कुमार गुप्ता, विमल कुमार राय, पीयूष कुमार सिंह, कौशल कुमार सिंह पूर्व अध्यक्ष फौजदारी बार, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष व सिविल बार कचहरी के अन्य सभी सम्मानित अधिवक्ता उपस्थित रहे.