बलिया : सूबे के बलिया जिले में अब तक की सबसे बड़ी वारदात सामने आई है, जहां बांसडीह कोतवाली के ठीक सामने दिनदहाड़े बांसडीह कस्बे के मिरिगिरी निवासी रोहित पाण्डेय (22) पुत्र दीपन पाण्डेय को कुछ युवकों ने धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दिया। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में हड़कम्प मच गया। पूरा इलाका इस दर्दनाक हत्या से सहमा हुआ. वहीं घटना के गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी है. हालांकि घटना के कारणों का अभी खुलासा न हो सका है.
शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास बांसडीह कोतवाली के सामने रोहित पाण्डेय पर कुछ युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलावस्था में युवक को पुलिस ने सीएचसी बांसडीह पंहुचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए एहतियात के तौर पर जिले तमाम थानों की पुलिस फ़ोर्स बुला लि गयी है. घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा सहित महकमे के आला अफसरों ने घटनास्थल का जायजा लिया. इस मामले का जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है.
Comments
No comments yet.