Breaking News

दवाओं के ऑनलाइन खरीद को बन करे केंद्र : आनंद



विरोधस्वरूप पुरे देशभर 20 मई को बन रहेंगे दवा के कारोबार



बलिया : केंद्र सरकार की अस्पष्ट दवा नीति के खिलाफ बलिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक दवा मार्केट, विशुनीपुर बलिया में आयोजित की गई। जसमे वक्ताओं ने केंद्र सरकार से ऑनलाइन दवा को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने और दवाओं के मूल्य पर अघोषित बढ़ोत्तरी पर लगन लगाने व फर्जी दवाओं की बिक्री प्र रोक लगाने की मांग रखी।

बैठक को संबोधित करते हुए बीसीडीेेए के जिलाध्यक्ष आनन्द कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान में सरकार की दवा व्यापार को लेकर कोई स्पष्ट नीति नहीं है। दवाइयों के लगातार महंगे होने से आम जनता परेशान है, वहीं दवा व्यापार से जुड़ी समस्याओं में निरंतर वृ‌द्धि होने के कारण व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

आरटीआई आवेदन करने के लिए Visit उत्तर प्रदेश आरटीआई ऑनलाइन
अपना खोया/चोरी हुआ मोबाइल फ़ोन ब्लॉक करें Visit CEIR
धोखाधड़ी कॉल या एसएमएस की रिपोर्ट करें Visit CHAKSHU
अपने नाम पर मोबाइल कनेक्शन जानें Visit TAFCOP





उन्होंने यह भी बताया कि सरकार से कई बार वार्ता की गई, किन्तु स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है और समस्याएं दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही हैं।



देशव्यापी स्तर पर हमारी निम्नलिखित तीन प्रमुख मांगे हैं-

1. ऑनलाइन दवा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए (जीएसआर 817 दिनांक 28-08-2018 को वापस लिया जाए)।



2. कॉरपोरेट्स द्वारा दी जा रही भारी छूट (डीप डिस्काउंट) पर रोक लगाई जाए।

3. नकली एवं मिलावटी दवाइयों की बिक्री पर सख्त नियंत्रण किया जाए (जीएसआर 220 दिनांक 26-03-2020 को वापस लिया जाए)।
इन मांगों के समर्थन में, समस्त भारत वर्ष की दवा की थोक एवं फुटकर दुकानों को दिनांक 20 मई (बुधवार) को पूर्ण रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में बलिया जनपद की सभी दवा दुकानें भी इस दिन पूर्णतः बंद रहेंगी। उन्होंने समस्त जनसामान्य से विनम्र अपील है कि वे इस बंदी का सहयोग करें तथा आवश्यक दवाइयों एक दिन पूर्व ही क्रय कर लें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में अनिल त्रिपाठी, मनोज श्रीवास्तव, वरुण तिवारी, राजेश, संदीप अग्रवाल, हिरु, बिरु, लाल बहादुर वर्मा, प्रखर गोयल, प्रवीण, प्रमोद वर्मा, बिनोद, राकेश, मुमताज, हसन शाहनवाज, संजय दुबे आदि सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता आनन्द कुमार सिंह ने की तथा संचालन महामंत्री बब्बन यादव ने किया।







Enjoy Live Vivid Bharti
Click here for more live radio
Advertisement
7007809707 for Ad Booking
Enjoy Live Mirchi Top 20
Click here for more live radio
Advertisement
9768741972 for Hosting Service
Enjoy Live Bhojpuri Songs
Click here for more live radio

कृपया हमारे वेबसाइट को आगे बढ़ाने के लिए डोनेट करें
donate
donate
Please donate to support our work
Pradeep Gupta
Turns chaos into clarity.