जिलाधिकारी पहुंचे बाढ प्रभावित गांवों में, टूटे एनएच 31 की सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन शुरू कराने
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार और पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बृहस्पतिवार को तहसील बैरिया के अंतर्गत चाद दियर पुलिस चौकी के पास टूटे एनएच-31 और नाव से बाढ़ से प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने एनएच 31 के अधिकारी से वार्ता कर निर्देश दिया कि मिर्जापुर से कम से कम 8 ट्रक बोल्डर आज शाम तक गिरवाकर किसी भी हाल में शुक्रवार की शाम तक सड़क का मरम्मत कर आवागमन चालू कराने का निर्देश दिया.