लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यूपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया। रविवार को डीजीपी मुख्यालय ने 18 एडिशनल एसपी, 39 डिप्टी एसपी और 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया। डीजीपी मुख्यालय ने एक 2019 और 7 2020 बैच के आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है।
Politics
विदेश के बाजारों में भी मिलेगी बलिया में निर्मित चने की सत्तू
घर बैठे निजी उद्योग के माध्यम से कोई भी व्यापारी या व्यक्ति विदेशो में भेज सकेंगे बलिया का मशहूर भट्टी वाला चना सत्तू साथ ही विदेश में बैठे व्यक्ति भी मंगवा सकेगें. बलिया का मशहूर भट्टी वाला चना सत्तू प्रधान डाकघर बलिया में डाकघर निर्यात केंद्र से निधि उद्योग के संचालक सौरव अग्रवाल गुदरी बाजार बलिया द्वारा U.S.A में रहने वाले वरुण श्रीवास्तव को सत्तू का पार्सल निर्यात किया गया. अब कोई भी सामान आप डाक विभाग के माध्यम से विदेशों भेज सकेंगे. ये व्यवस्था बलिया डाक विभाग में उपलब्ध हो चुकी है.बलिया के डाकघर के निर्यात केंद्र में बुकिंग और क्लियरेंस की सुविधा उपलब्ध है, कंपनी या किसे भी जगह से समान पिक करने की सुविधा उपलब्ध है,पैकिंग की सुविधा उपलब्ध है
आरके मिशन स्कूल में गणतंत्र दिवस का पर्व भव्यता से मना
जनपद के प्रसिद्ध आरके मिशन स्कूल (सागरपाली) बलिया में गणतंत्र दिवस का पर्व बहुत ही भव्यता से मना। विद्यालय के प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने झंडारोहण किया। कड़ाके की ठंड में भी बच्चों ने मनोभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।आरे मिशन स्कूल के प्रिंसिपल रत्नेश लाल ने बच्चों को गणतंत्र दिवस की महत्ता बताई।
नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर माल्देपुर में धूमधाम से मनाया गया 75वाॅ गणतंत्र दिवस
. रामविचार रामरती सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामपुर उदयभान बलिया में 75वाँ गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. स्वस्तिका पांडेय ने ध्वजारोहण किया, विशिष्ट अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्षप्रान्त के सह प्रान्त संयोजक कुटुंब प्रबोधन संजय शुक्ल ने अपने संबोधन में बालिकाओं को भारत के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताते हुए कहा कि हमारा इतिहास संघर्षों का रहा है।
भृगुनगरी में हैं पर्यटन के विविध आयाम: विकसित कर बनाया जा सकता है पर्यटन का हब
Surha Tal: उत्तर प्रदेश और बिहार का सीमावर्ती जिला बलिया आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है. ‘बागी बलिया’ के नाम से मशहूर यह जिला 1857 की क्रांति के महानायक मंगल पांडेय, स्वतंत्रता सेनानी चित्तू पांडेय समेत कई क्रांतिवीरों की जन्मस्थली है. इतना ही नहीं, बलिया का नाम पौराणिक समय से ही है. यहां के संत दर्दर मुनि और भृगु मुनि का नाम बड़े तपस्वियों में लिया जाता है. इसी जिले में स्थित है एक प्राकृतिक झील ‘सुरहा ताल’. चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.
सुरहा ताल की प्राकृतिक छटा और दूर-दूर से आने वाले देशी-विदेशी पक्षियों की कलरव सैलानियों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित करने की क्षमता रखती है. सर्दियों के दिनों में यहां लाखों की संख्या में सैलानी पक्षी आते हैं, जिन्हें देखने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं.
नगर के कपड़े कि दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान स्वाहा
शहर के गुरूद्वारा रोड स्थित सरस्वती साड़ी हाउस कला जोन के गोदाम में सोमवार की शाम पटाखे की चिंगारी से लगी आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है। घटना में गोदाम समेत शोरूम में रखे लाखों का रेडिमेड कपड़े व कीमती साड़ियां जलकर राख हो गया। कुछ ही देर आग ने विकराल रुप धारण कर लिया और समूचे मकान को आगोश में ले लिया।
Ram Mandir Pran Pratishtha: अभिजीत मुहूर्त में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा
Ram Mandir Pran Pratishtha : देश के राम भक्तों का करीब 500 साल लंबा इंतजार आज खत्म हो गया। मर्यादापुरुषोत्तम प्रभु श्री राम अयोध्या में विराजमान हो गए हैं। मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कर दी। भगवान रामलला अपने भव्य मंदिर में विराज चुके हैं। अभिजीत मुहूर्त में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई है। 84 सेकंड के शुभ मुहूर्त में पीएम मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की। प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला की पहला वीडियो सामने आया है।


















Your IP Address : 216.73.216.84