अष्टम आयुर्वेद दिवस एवं श्री धन्वंतरी जन्मोत्सव का आयोजन राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया के प्रांगण में आयुष विभाग के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान आयुष विभाग की ओर से स्कूली बच्चों का आयुर्वेद की महत्ता पर भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया. जिसमें अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.
Politics
विज्ञान व गणित के बीच हिंदी साहित्य में रूचि रखने वाले रमेश चंद वास्तव में गुरूजी
गणित व विज्ञान के प्रवक्ता होने के बावजूद हिंदी साहित्य में रूचि होना, उसे लिखकर उपन्यास और कथा के रूप समाज की कुरीतियों को बताना एक कला है. लेकिन बहुत कम लोगों के पास ऐसी अद्भुत काला मिलती है. ऐसी ही कला के धनी जिले के साहित्यकार, उपन्यास लेखक व व्यंग्यकार अवकाश प्राप्त प्रवक्ता रमेश चंद श्रीवास्तव है. जिन्होंने अब तक दर्जनों पुस्तकों का संपादन अपनी कलम से किया है.विज्ञान व गणित के बीच हिंदी साहित्य में रूचि रखने वाले रमेश चंद वास्तव में गुरूजी की भूमिका आज भी निभा रहे हैं.
महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगायी गयी स्वदेशी प्रदर्शनी
महिला समन्वय समिति, बलिया विभाग के तत्वावधान में नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर व.मा.विद्यालय माल्देपुर बलिया के परिसर में महिला सशक्तिकरण की दिशा में मार्ग प्रशस्त करने व नारी स्वावलंबन को दर्शित करने हेतु नन्दिनी तिवारी व गायत्री परिवार के नेतृत्व में विविध सामाजिक संस्थानों द्वारा स्वदेशी व घर पर स्वनिर्मित वस्तुओं व खाद्य पदार्थों का समाज व परिवार में महत्व बढ़ाने के उद्देश्य से स्टॉल व प्रदर्शनी लगाई गई।
बेटियों के सम्मान में अगर किसी ने सेंध लगाई तो उनकी दुर्गति तयः योगी
बांसडीह क्षेत्र के पिंडहरा गांव में नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 129 करोड़ की 35 परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया।प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाभी वितरण करने के साथ आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया।महासम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बेटियों के सम्मान में अगर किसी ने सेंध लगाई तो उनकी दुर्गति तय है।
नपा चेयरमैन ने किया ददरी मेला सीमांकन का निरीक्षण
बलिया ऐतिहासिक मेले के तैयारी मे नगर पालिका परिषद के चेयरमैन संत कुमार मिठाई लाल दलबल के साथ मेला क्षेत्र का भ्रमण करके मेला का सीमांकन कार्य किया इस दौरान इस वर्ष के मेले के तैयारी के सन्दर्भ मे प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया की “मेला की तैयारी शुरू हो गयी. आज मेले की व्यवस्थित रूप सें संचालित करने हेतु प्रथम चरण मे सर्वेयर की टीम ने काम करना शुरू कर दीया है, अभी दो दिन में विभिन्न जनपदो के 182- दुकानदारों ने मेले में दुकान के लिए न०पा० प०- बलिया के कार्यालय में अपना पंजीयन कराया है, इस बार का मेला आप से भी के आर्शिवाद एवं मा० मंत्री दयाशंकर सिंह एवं सांसद बीरेन्द्र सिंह मस्त, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर कें प्रयासों के फलीभूत भव्य रूप से लगने वाला है, जो अब तक का सबसे भव्य एवं व्यवस्थित मेला होगा।”
ददरी मेला में आकर्षण का केंद्र बनेगा रसड़ा की रसमलाई
महर्षि भृगु की तपोस्थली एवं उनके शिष्य दर्दर मुनि के नाम पर लगने वाले ऐतिहासिक ददरी मेले में इस बार हर कुछ नए अंदाज में होगा. जहां लाखों रुपए खर्च करके भारतेंदु मंच तैयार किया जा रहा है. वही मेले में नई-नई दुकान भी वैज्ञानिक तरीके से लगेगी. मेले में आयोजित होने वाले संस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से बाउंसर भी बुलाये गये हैं. इसके लिए अभी से तैयारी शुरू हो गई है. इस बार रसड़ा की मशहूर रसमलाई भी ददरी मेले में विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा.
नगर के स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन कर मनाया संघ का स्थापना दिवस
सौरज धीरज तेहि रथ चाका,सत्य शील दृढ़ ध्वजा पताका।बल बिबेक दम परहित घोरे,छमा कृपा समता रजु जोरे।” ऐसे मंत्र को गुंजायमान करने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचन्द्र जी के द्वारा किये गए विजयशालिनी शक्ति का प्रकट दिवस व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना के पावन दिवस दशहरा व विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया नगर के स्वयंसेवकों द्वारा शस्त्र पूजन कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ डॉ. रामविचार रामरति सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामपुर उदयभान के प्रांगण में मनाया गया।
सीबीआई व ईडी के डर से नहीं रूकेगा आप का कारवां: सुशांत राज
आम आदमी पार्टी बलिया इकाई के द्वारा आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की ईडी के द्वारा गिरफ्तारी के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सम्बोधित पत्रक भेजा गया। जिसमें केंद्र सरकार के गलत नीतियों की जमकर आलोचना करते हुए वक्ताओं ने सीबीआई व ईडी को सरकार की कठपुतली बताया. कहा की दोनों एजेंसी सरकार पिजरे में बंद है.



















Your IP Address : 216.73.216.196