/बलिया । साधन सहकारी समिति चिलकहर का ब्लॉक संघ का चुनाव स्थानीय साधन सहकारी समिति पर हो रहा था इसी बीच कुछ लोगों ने समय के बाद पर्चा दाखिल कर रहे थे जिसका विरोध वहा पर मौजूद लोग करने लगे जिसका एक वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें चुनाव अधिकारी द्वारा समय पर पर्चा न लेने की बात कही गई थी लेकिन पुनः साठ-गांठ से सभी का पर्चा जमा कर लिया गया. जिसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है. हालांकि चुनाव अधिकारी से जब इस बाबत पूछा गया तो टाल मटोल करते नजर आए.
Politics
आजादी के अमृत काल में दोहरी नीति का दंश झेल रहे बिटिया के गांव लोग
पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव मना रहा है. इस अमृत काल में भी बिटिया के गांव लोग सरकार क़ी दोहरी नीति का दंश झेलने को विवश है. आलम यह है कि इस वैज्ञानिक युग मे नसीरपुरकलां के लोग मुख्य मार्ग पर दो फुट पानी में चलने को मजबूर हैं. जिसके निकास के लिए कई बार आला अफसरों से ग्रामीण गुहार लगा चुके हैं. बता दें कि जहाॅ देश प्रदेश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. वहीं नसीरपुरकलां नई बस्ती के लोग मुख्य मार्ग पर दो फुट पानी मे चलने को मजबूर है.
अटकलों पर विराम, बलिया संसदीय सीट सपा के खाते में
लोकसभा चुनाव 2024 ko लेकर इन दिनों अटकलों व चर्चाओं का बाजार बहुत गर्म है। हालांकि इंडिया में सीट बाँटवारे के बाद यूपी के बलिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बलिया भी अधिक चर्चा का केंद्र बिंदु बना हुआ है। सत्ताधारी भाजपा से उम्मीदवारी को लेकर चर्चाएं तो आम है। समाजवादी पार्टी में टिकट को लेकर भी चर्चा बहुत है। कुछ दिनों पहले अचानक चर्चा उठी की बलिया से कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय मैदान में आएंगे।
जिलाधिकारी ने तीन बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा आज से शुरू हो गई है। बोर्ड परीक्षा की गंभीरता को समझते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने जनपद के तीन बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक से परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
नकलविहीन व शुचितापूर्ण बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने को लेकर डीएम ने ली अफसरों की बैठक
बलिया : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा संचालित आगामी हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को सकुशलतापूर्वक, नकलविहीन और शुचितापूर्ण संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार के गंगा बहुउद्देशीय सभागार में बैठक की। उन्होंने सभी जोनल, स्टेटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक व बाह्य केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि परीक्षा की जो नियम-शर्तें हैं, उनके अनुरूप ही परीक्षा कराएंगे। सचेत किया कि किसी भी स्तर पर छोटी से छोटी गलती भी अक्षम्य होगी। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी संज्ञान में आई तो व्यक्तिगत रूप से जवाबदेही तय करते हुए जिम्मेदार पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी.
प्रयागराज से 18 फरवरी 1911 को पहली बार शुरू हुई थी दुनिया की पहली हवाई डाक सेवा: पीएमजी कृष्ण कुमार यादव
डाक सेवाओं ने पूरी दुनिया में एक लम्बा सफर तय किया है। प्रयागराज को यह सौभाग्य प्राप्त है कि दुनिया की पहली हवाई डाक सेवा यहीं से आरम्भ हुई। वाराणसी एवं प्रयागराज परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि यह ऐतिहासिक घटना 113 वर्ष पूर्व 18 फरवरी 1911 को प्रयागराज में हुई थी। संयोग से उस साल कुंभ का मेला भी लगा था। उस दिन दिन फ्रेंच पायलट मोनसियर हेनरी पिक्वेट ने एक नया इतिहास रचा था। वे अपने विमान में प्रयागराज से नैनी के लिए 6500 पत्रों को अपने साथ लेकर उड़े। विमान था हैवीलैंड एयरक्राफ्ट और इसने दुनिया की पहली सरकारी डाक ढोने का एक नया दौर शुरू किया।
पुलिस भर्ती परीक्षा : पुलिस की चार टीमों ने 14 क़ो किया अरेस्ट, लाखों की हुई थी डील, गैंग से जुड़े सदस्यों की कुंडली खंगालने में जुटी पुलिस
एसओजी /सर्विलांस टीम बलिया व थाना कोतवाली पुलिस की चार अलग-अलग टीमों द्वारा पुलिस आऱक्षी भर्ती परीक्षा पास कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से पैसे की वसूली करने वाले/दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाले/परीक्षा केन्द्र के बाहर से से ब्लूटूथ/वाकी-टाकी से नकल कराने वाले कुल 11 व दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाला 01, पुलिस टीम द्वारा अलग अलग स्थानों से कुल 12 अभियुक्तों गिरफ्तार किया है. अभियुक्तों के पास से 1,00220/- रु0- (एक लाख दो सौ बीस रुपये) बरामद किया गया है.
पुलिस भर्ती परीक्षा: साल्वर गैंग के 11 सदस्य गिरफ्तार, दबोचे गए 3 फर्जी अभ्यर्थी
पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा संबंधी तीन गैंग के कुल 11 गैंग मेंबर गिरफ्तार और 3 फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार किये गए हैं. इन गैंग्स जुड़े लोगों की कुंडली पुलिस खंगाल रही है. इनके संपर्क में आने वाले सभी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों में विशेष रूप चेक किए जाएंगे और पुलिस की निगरानी में रहेंगे। इस पुरे प्रकरण की अग्रिम विवेचना करके ऐसे अभ्यर्थियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा की ओर से जारी की गयी है.

















Your IP Address : 216.73.217.112