खेजुरी बाजार में सरेआम बृजेश सिंह की दिन में हुई थी नृशंस हत्या विधि संवाददाता बलिया: दो माह 20दिनों पूर्व खेजुरी बाजार में बृजेश सिंह नामक युवक को साढ़े ग्यारह बजे दिन में सरेआम पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में कुर्की आदेश होने के उपरांत सोमवार को आरोपी अजय सिंह उर्फ सोनू ने पुलिस […]
Politics
पुलिस से बेखौफ़ चोरों ने दिन में ही घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, केस दर्ज
शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरों का आतंक सिर चढ़कर बोलने लगा है. पुलिस से बेखौफ़ चोरों ने मंगलवार को दिनदहाड़े एक शिक्षक के मकान में घुसकर जेवरात सहित लाखों के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. इस घटना कि जानकारी शिक्षक के घर लौटने पर हुई. जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज खांगला गया. इस मामले शिक्षक कि तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दिया है. लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका है.शहर कोतवाली क्षेत्र के आनन्द नगर निवासी ज्ञान प्रकाश उपाध्याय ने अपने आवास पर चोरी होने कि सूचना देकर रिपोर्ट करायी है.
बलिया पुलिस ने बिहार जाने वाली शराब को पकड़ा, एक आरोपी भी गिरफ्तार
बैरिया थाने पर तैनात एसएसआई सुशील कुमार दूबे ने अपनी पुलिस टीम के साथ रविवार की रात में 100 पेटी 8 पीएम फ्रूटी बकुलहा रेलवे क्रॉसिंग से उस समय बरामद किया, जब बिहार में तस्करी करने के लिए पिकअप पर लाद कर सरयू तट पर नाव पर लादने के लिए ले जाया जा रहा था। शराब के साथ पुलिस ने पिकअप को जब्त करते हुए चालक मारकंडेय सिंह यादव पुत्र रघुवीर यादव (निवासी नौका गांव माझा थाना रेवती) को गिरफ्तार कर लिया है। उसे सम्बंधित धाराओं में चालान कर दिया है.
कलेक्ट्रेट सभागार में मनाया गया व्यापारी कल्याण दिवस
जिलाधिकारी रवींद्र कुमार के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज की अध्यक्षता में राज्य कर, विभाग बलिया द्वारा दानवीर भामाशाह जयंती को *व्यापार कल्याण दिवस* के रूप में मनाया गया।यह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी ने भामाशाह की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया।यहां पर कलेक्ट्रेट सभागार के बरामदे में विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादों के स्टाल लगाए गए थे, जिसका मुख्य विकास अधिकारी ने अवलोकन भी किया।
कलेक्ट्रेट सभागार में मनाया गया व्यापारी कल्याण दिवस
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाया गया स्टॉल बलिया। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज की अध्यक्षता में राज्य कर, विभाग बलिया द्वारा दानवीर भामाशाह जयंती को *व्यापार कल्याण दिवस* के रूप में मनाया गया।यह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार […]
कटहल तोड़ने के विवाद में चले ईंट पत्थर, दोनों पक्ष के 10 लोग घायल
प्रशासन के मनाही के बावजूद विवादित जमीन में लगे पेड़ से कटहल तोड़ने को लेकर दो पक्षों में पहले कहासुनी हुई, इसके बाद दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर चले ईंट पत्थर में दोनों पक्षों से करीब 10 लोग घायल है। एक पक्ष, दूसरे पक्ष पर तमंचा से गोली चलाने का आरोप लगाया है। घटना बैरिया थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव की है।
मानसून से पहले मौसम ले सकता है करवट, दो दिन होगी झमाझम बारिश
उत्तर प्रदेश में मानसून से पहले मौसम करवट लेने वाला है. प्रदेश के कई जिलों में दो दिन झमाझम बारिश होने के आसार हैं. इसको लेकर लखनऊ आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है. फिलहाल प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर अभी भी जारी है. सुबह, दोपहर और शाम तीनों वक्त बढ़ते तापमान की वजह से लोगों को हाल बेहाल है. इस बीच बारिश होने लोगों को राहत मिल सकती है.लखनऊ आईएमडी ने भीषण गर्मी के बीच बारिश को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.
केंद्रीय सरकार बनाने में नीतीश कुमार की जेडीयू, चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी व आरएलडी की जयंत चौधरी, का अहम रोल होगा
लोकसभा क़ी 542 सीटों के लिए वोटों की गिनती (Lok Sabha Election Result 2024) जारी है. रुझानों के मुताबिक NDA को 300 से कम सीटें मिलती नजर आ रही है तो वहीं, बीजेपी को 250 से कम सीटें मिलती दिख रही है. अब सवाल है कि बीजेपी के लिए उनके सहयोगी दल कितने अहम होंगे. सरकार बनाने में नीतीश कुमार की जेडीयू, आरएलडी की जयंत चौधरी, चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी का अहम रोल होगा.
यूपी में सपा के लिए अच्छी खबर, 32 सीटों पर चल रही आगे
यूपी में चुनाव आयोग का पहला रुझान सामने आया है। चुनाव आयोग के अनुसार बुलंदशहर सीट पर बीजेपी के भोला सिंह 3044 वोटों से आगे हैं। इस सीट पर कांग्रेस के शिवराम और बसपा के गिरीश चंद्र पीछे हैं। वहीं गौतमबुद्ध नगर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महेश शर्मा 3915 वोटों से आगे हैं। इस सीट पर सपा के महेंद्र सिंह नागर और बसपा के राजेंद्र सिंह सोलंकी पीछे हैं।


















Your IP Address : 216.73.217.112