फेफना थाना क्षेत्र के अगरसंडा स्थित सनबीम स्कूल के पास बीते दिनों एक युवक पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया था. इस मामले में फेफना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद कोई गिरफ्तारी नहीं कर सकी है. पुलिस कार्यशैली से नाराज पीड़ित व गांव के लोगों ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है. बावजूद इसके कोई कार्रवाई न किया जाना एक रहस्य बना हुआ है.
Breaking News
भीषण गर्मी में इन मोहल्लों में आज दिनभर ही नहीं रात में भी रुलाएगी बिजली
अभियंता नरेंद्र प्रकाश ने बताया कि 132/33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र बसवार सिविल लाइन बलिया से निर्गत 11 केवी आईटीआई पोषक (शहरी) के विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि 15.06.2024 को विद्युत उपकेन्द्र बसवार से निर्गत 11 केवी आईटीआई पोषक (शहरी) हेतु स्थापित 05 एमवीए पावर परिवर्तक का क्षमता वृद्धि कर, 10 एमवीए पावर परिवर्तक की स्थापना का कार्य कराया जाना प्रस्तावित है।
हीटबेव : अब गर्मी का पारा सातवें आसमान पर, आसमान से बरस रहे आग के गोले
देश के अधिकतर राज्यों में चिलचिलाती गर्मी से पशु पक्षी से लेकर आम जनजीवन परेशान है. सुबह सात बजे ही आसमान भगवान भाष्कर की तीसरा नेत्र खुल जा रहा है. आसमान से पुरे दिन आग के गोले बरस रहे हैं. भीषण गर्मी व उमस के चलते तापमान का पारा हर रोज 45 डिग्री सेल्सियस पर कर रहा है जो 49 से 50 डिग्री जैसी गर्मी महसूस करा रहा है. आलम यह है पारा सभी रिकॉर्ड तोड़कर 48 डिग्री तक गर्मी का एहसास करा चुका है.चिलचिलाती धूप के बीच लोग पसीने से तर बतर नजर आए.
डाक विभाग के इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में मात्र ₹549 में होगा 10 लाख का दुर्घटना बीमा: पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव
महंगे प्रीमियम पर बीमा करवाने में असमर्थ लोगों के लिए डाक विभाग का इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक एक विशेष दुर्घटना सुरक्षा बीमा लेकर आया है, जिसमें वर्ष में महज 549 और 749 रुपए के प्रीमियम के साथ लाभार्थी का क्रमशः 10 और 15 लाख रुपए का बीमा होगा। एक साल खत्म होने के बाद अगले साल यह बीमा रिन्यू करवाना होगा। इसके लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में लाभार्थी का खाता होना अनिवार्य है। उक्त जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी। बताया कि डाक विभाग इसके लिए 13 जून को वाराणसी परिक्षेत्र के अधीन वाराणसी, भदोही, चंदौली, जौनपुर, गाज़ीपुर, बलिया ज़िलों में विशेष अभियान चलायेगा.
कोर्ट न्यूज : जलेश्वर सिंह हत्याकांड में साक्ष्य के अभाव में कोर्ट से पांच आरोपित दोषमुक्त
लगभग तीन साल पूर्व, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बैरिया जलेश्वर सिंह उर्फ बलवीर सिंह को साजिश के तहत तिराहे के पास बादमाशों द्वारा गोली मारकर नृशंस हत्या करने के मामले में मंगलवार को अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या (3) नीलम ढाका की अदालत ने फैसला सुनाते हुए साक्ष्य के अभाव में पांच आरोपितों को बरी कर दिया है। साथ ही पुलिस के नकारात्मक रवैया पर खफा होकर विभागीय कार्यवाही हेतु डी जी पी लखनऊ को पत्र प्रेषित करने का आदेश दी है। वादी मुकदमा समेत गवाहों के विरुद्ध भी कारवाई हेतु आदेश दिया है।
अब देश में लोकतंत्र पर भारी पड़ रहा कर्मचारी व नेताओं का लूट तंत्र
लोकतंत्र की स्थापना यह सोचकर की गयी थी कि संविधान कि मंसा के अनुरूप देश चलेगा. हमारे देश के हर नागरिक को समान अधिकार होगा. लेकिन यहां तो अफसरों को लूट करने कि आजादी दे दी गयी है. कितना भी बोली लगाओ बस सरकार कि छबि ख़राब न हों. अब तो अफसरों ने लूट खसोट का जरिया बनाया लिया है. अगर यही चलता रहा तो भ्रष्टाचार चरम पर होगा. एक तरफ योगी सरकार भ्रष्टाचार पर नकेल कि बात करती है. लेकिन जिले में तैनात अफसरों की टीम घूस को ही लाइसेंस देने पैमाना मानकर आम लोगों को मुश्किलों में डाल रखा है.
बंद मकान का ताला तोड़ चोरों ने लाखों के जेवरात उड़ाए, जाते समय जड़ दिया नया ताला
शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्रोफेसर कालोनी स्थित एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवरात सहित हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। यही नहीं, जाते-जाते चोरों ने अपना नया ताला भी लगा दिया, ताकि किसी को चोरी का शक न हो सके। पीड़ित की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दिया है।















Your IP Address : 216.73.216.20