
पीड़ित बोले, लेखपाल कर रहे हर कम में मनमानी
बलिया : आजमगढ़ की एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को दिन में बांसडीह तहसील के एक कमरे से लेखपाल व एक अन्य व्यक्ति को पांच हजार रूपया घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन की टीम दोनों व्यक्तियों को तहसील से कोतवाली लाकर हाथों को केमिकल से धुलवाया तथा अन्य विधिक कार्रवाई कर रही है। पीड़ितों की माने तो जिले के अधिकांश लेखपाल हर कम में मनमानी कर रहे हैं. योगी सरकार के किसी भी सख्ती का उन्हें भय नहीं हैं.
कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी सूरज बिंद ने अपनी जमीन के पैमाइस के लिए उपजिलाधिकारी बांसडीह को आवेदन दिया था. जिसमें गांव के लेखपाल नवनीत खरवार द्वारा लगातार घूस के लिए पैसे की मांग की जा रहीं थी. पीड़ित द्वारा जमीन की पैमाईश के लिए पैसे की मांग किए जाने पर सूरज ने आजमगढ़ एंटी करप्शन के कार्यालय पहुंच कर आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई । पीड़ित की शिकायत पर मंगलवार की दोपहर तहसील पहुंची एंटी करप्शन की टीम ने तहसील स्थित आवास क्षेत्र के एक कमरे से दो व्यक्तियों को पैसे लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर कोतवाली लेकर पंहुची.

राजस्वकर्मी की एंटी करप्शन की टीम द्वारा राजस्व कर्मी की गिरफ्तारी के बाद कोतवाली पहुंचे लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष निर्भय कुमार सिंह ने दर्जनों लेखपाल व राजस्व कर्मियों सहित कोतवाली में ही धरने पर बैठ गए। संघ के जिलाध्यक्ष सिंह ने आरोप लगाया की एंटी करप्शन की टीम द्वारा खुद बंद कमरे में जबरिया रुपए पकड़ाकर केमिकल से हाथ धुलवाया जा रहा है. जबकि मौके से किसी अन्य व्यक्ति द्वारा पैसे लिया गया हैं। जिसका लेखपाल नवनीत खरवार से दूर दूर तक कोई संबंध नहीं है राजस्व कर्मी टीम द्वारा साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। एंटी करप्शन की टीम की कार्यवाही के बाद दर्जनों की संख्या में राजस्वकर्मी सहित अन्य लोग कोतवाली में टीम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और सहयोगी लेखपाल को छुड़ाने के मांग करने लगे।उधर, कोतवाली बढ़ती भीड़ व मौके की नज़ाकत व कोतवाली में भीड़ देखते हुए सहतवार,मनियर बांसडीह रोड़,सुखपुरा सहित अन्य थानों की फोर्स पहुंच गई। एंटी करप्शन की टीम की कार्यवाही तक राजस्व कर्मी व पुलिस फोर्स मौके पर डटी रही.
धरने पर बैठे जिलाध्यक्षमामले में राजस्व कर्मी की भ्रष्टाचार संगठन निवारण टीम द्वारा गिरफ्तारी के बाद कोतवाली पहुंचे लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष निर्भय कुमार सिंह सैकड़ो राजस्व कर्मियों के साथ कोतवाली में ही धरने पर बैठ गये। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया की भ्रस्ताचार संगठन निवारण की टीम द्वारा खुद बंद कमरे में जबरिया रुपए पकड़ाकर केमिकल से हाथ धुलवाया जा रहा है, जबकि मौके से किसी अन्य व्यक्ति द्वारा पैसे लिए गये जिसका लेखपाल नवनीत खरवार से दूर दूर तक कोई संबंध नहीं है। राजस्व कर्मी को भ्रस्ताचार संगठन निवारण टीम द्वारा साजिश के तहत को फंसाया जा रहा है।लेखपाल संघ लोगों के साथ पुलिसकर्मियों की नोकझोंकभ्रष्टाचार संगठन निवारण की पूरी कार्यवाही के दौरान लेखपाल संघ के लोगों व पुलिसकर्मियों के बीच तेज नोकझोंक भी हुई। लेकिन टीम अपनी कार्रवाई पर अड़ी रही। टीम की कार्रवाई को लेकर सैकड़ो की संख्या में राजस्वकर्मी सहित अन्य लोग कोतवाली पहुंच कर टीम के खिलाफ नारे बाजी करने लगे और सहयोगी लेखपाल को छुड़ाने के प्रयास में एक बार तो इंस्पेक्टर के आफिस में भी घुसने का प्रयास किया गया, लेकिन वहा मौजूद पुलिसकर्मियों ने बल प्रयोग कर सबको बाहर खदेड़ दिया। बवाल बढ़ता देख प्रभारी कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने स्थिति की सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दिया।उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली में आनन फानन में क्षेत्रधिकारी बांसडीह एसएन वैश्य व क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर भूषण वर्मा के नेतृत्व सहतवार,मनियर बांसडीह रोड़,सुखपुरा,सिकंदरपुर सहित अन्य थानों की फोर्स पहुंच गई। एंटी करप्शन की टीम की कार्रवाई पूरी होने तक राजस्व कर्मी व पुलिस फोर्स मौके पर डटे रहे
Comments
No comments yet.