बलिया। बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के परिखरा नई बस्ती में संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार की सुबह अधिवक्ता पुत्र का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इस घटना के बाद आक्रोशित वकीलों ने शोक बैठक के उपरांत दो दिन के न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय ले लिया. वकीलों ने दोषी हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की हैं.
बता दें कि जगदीशपुर निवासी सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रणजीत सिंह के पुत्र भानू प्रताप सिंह मंगलवार की रात किसी के यहां शादी समारोह में गए हुए थे। रात को घर वापस नहीं लौटे। इस बीच बुधवार की सुबह सूचना मिली कि परिखरा नई बस्ती में भानू प्रताप सिंह का शव पड़ा है। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया। मृतक के परिजनों का रोते- रोते बुरा हाल है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
शहर कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के पीछे असली वजह पता चल पाएगा। इस मामले पुलिस सुराग लगा रही हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी.
Comments
No comments yet.