
राज्यमंत्री आनंद व बैरिया विधायक सुरेन्द्र का टिकट अंत समय फंस जाने से अटकलें तेज
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 चुनाव के लिए 91 प्रत्याशियों की सूची जारी शुक्रवार को जारी कर दिया। जिसमें अयोध्या, इलाहाबाद, बलिया और देवरिया समेत पूर्वांचल के कई जिलों के प्रत्याशी शामिल है। बीजेपी ने 17 मौजूदा विधायकों के टिकट ही काटे हैं। इस लिस्ट में 9 महिला प्रत्याशी है। महिलाओं में चार ब्राह्मण, 4 SC, एक ठाकुर वर्ग से हैं। इनके अलावा ओबीसी के 23, ठाकुर 21, एससी 22, ब्राह्मण 21, कायस्थ 2, भूमिहार 2 को टिकट दिया है। इस बार टिकट बांटने में बीजेपी ने सभी जातियों को साधने की कोशिश की है। वही इस लिस्ट में अखिलेश यादव के बेस वोट यादव वोटरों में सेंध लगाने के लिए बीजेपी ने ओबीसी पर दांव खेला है और तीन यादवों को टिकट दिया है। जिसमें से की रुदौली से रामचंद्र यादव, निजामाबाद से मनोज यादव और बलिया के सिकंदरपुर से संजय यादव प्रत्याशी बनया हैं। वही बलिया जिले की बात करें तो इस बार फेफना विधान सभा से मंत्री उपेंद्र तिवारी, सिकन्दरपुर विधायक संजय यादव प्रत्याशी बनाए गए हैं तो वहीं बेल्थरारोड से बसपा छोड़ बीजेपी में आये छट्ठू राम को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि बेल्थरारोड से वर्तमान विधायक धनंजय कनौजिया का टिकट काट दिया गया है। रसड़ा से बबन राजभर को टिकट देकर राजभर वोटरों को साधने की भरपूर कोशिश किया। हालांकि योगी के अति करीबियों में बेशुमार मंत्री आनद स्वरूप शुक्ल व बैरिया से भाजपा के सुर्खियों में रहने वाले विधायक सुरेन्द्र सिंह का टिकट न घोषित किया जाना काफी चर्चा में है। लोग इसको लेकर तरह तरह के कयास लगा रहे हैं। उधर, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी अपने पत्तों को नहीं खोला है। अंदाजा लगाया जा रहा कि शहर विस को लेकर जिताऊ प्रत्याशी ढूंढा जा रहा है।

Comments
No comments yet.