चिलकहर। पशु तस्करों और शराब तस्करों के लिए इन दिनों गड़वार थाना क्षेत्र पूरी तरह से सेफ जोन बन गया है। सूत्रों की माने तो पुलिस की मिलीभगत से इन दिनों रात में पशु तस्करी व शराब की खेप बेधड़क पास कराए जा रहे है। ऐसे में शाम होते ही चट्टी चौराहों पर पियक्कड़ों का आतंक होना शुरू हो जा रहा है। साथ ही रात में चिलकहर और गडवार मार्ग से पशुओं की लगभग दर्जनो गाड़ियां प्रत्येक रात को पुलिस की सेटिंग की वजह से पार कराई जाती हैं। क्षत्रिय लोगों ने संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल प्रभाव से इस पर रोक लगाने की मांग की है।

विधानसभा चुनाव की अधिसूचना भी जारी हो गई है दूसरी तरफ प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान के लिए तमाम तरह के प्रलोभन दे रहे हैं। ऐसे में इन दिनों गड़वार थाना क्षेत्र में बाहरी हरियाणा निर्मित अवैध शराब की खेप देर रात तक दर्जनों स्थानों पर डंप की जा रही है ऐसे में सूत्रों की मानें तो पुलिस की मिलीभगत से यह कारोबार इन दिनों यह क्षेत्र पूरी तरह से अवैध शराब के लिए हब बन गया है। थाना क्षेत्र के हजौली, चिलकहर, बेलसरा, इंदरपुर, ताखा, असनवार, कुकुरहा, बीरपुर, बुढंऊ सहित विभिन्न गांव में देर रात शराब की खेप उतारी ही है। सूत्रों की माने तो विधानसभा के प्रत्याशियों से संबंधित लोगों के यहां या शराब उतर रही है, उधर देर रात पशु तस्करों द्वारा पुलिस की सेटिंग की वजह से जब सभी सिपाही थाने पर पहुंच रहे हैं। उसके बाद से दर्जनों गाड़ियां पशुओं की तस्करों द्वारा ले जाए जा रहा है। बिहार के लिए ऐसे में चिलकहर सहित विभिन्न जगहों से पशु तस्कर देर रात पशुओं को छोटी गाड़ी डीसीएम और ट्रकों में लादकर पशु तस्करी खूब कर रहे हैं क्षत्रिय लोगों ने संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल रूप से इस पर रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि ऐसी जानकारी मुझे नहीं है। यदि ऐसी बात है तो इसकी जांच कर अभियान चलाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।