बलिया । मनियर थाना क्षेत्र के बड़ागांव जिगिड़सर मार्ग पर लोहटा गांव के पास 24/25 की रात नहर किनारे खेत में हत्या कर फेंके गए बड़ागांव निवासी मुन्ना गुप्ता के शव के मामले पुलिस हत्यारों तक पहुँच चुकी है। युवक की हत्या को प्रेम प्रपंच में हुई हत्या की तरफ इंगित करने व पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए हत्यारों ने युवक के गुप्तांग भी काट दिया था। पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित कर नगरा एसओ को भी जल्द खुलासे की हिदायत दी थी। सूत्रों की माने तो हत्या के मामले में पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में ले चुकी है। पुलिस जल्द ही घटना का अनवारण भी कर सकती है। हत्या का कारण पट्टीदारी में हुआ विवाद बताया जा रहा है।
बता दे कि 25 जनवरी की सुबह बड़ागांव जिगिड़सर मार्ग पर लोहटा गांव के पास नहर किनारे खेत में अज्ञात युवक का शव मिला था जिसकी घंटो बाद मुन्ना गुप्ता निवासी बड़ागांव के रुप मे शिनाख्त हुई थी। इस मामले में मृतक के भाई मोहन गुप्ता पुत्र विजय कुमार गुप्ता ने मनियर थानाध्यक्ष को तहरीर दिया था जिसमें दर्शाया था कि मेरा भाई मुन्ना गुप्ता रसड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रेकहां में रिश्तेदारी की शादी समारोह मे शरीक होने गया था । सोमवार को फोन से हुई बात में बताया था कि मैं बस से लौट रहा हूं । साथ में मुर्गा, प्याज, मसाला लेकर आ रहा हूं। रात भर हम लोग इंतजार किए लेकिन वह नहीं आया ।घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक , एडिशनल एसपी व क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंची गये। एसपी ने मातहतों को घटना का जल्द खुलासा करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए थे।
युवक की हत्या कर शव फेंके जाने के तह में पहुँची पुलिस
बलिया । मनियर थाना क्षेत्र के बड़ागांव जिगिड़सर मार्ग पर लोहटा गांव के पास 24/25 की रात नहर किनारे खेत में हत्या कर फेंके गए बड़ागांव निवासी मुन्ना गुप्ता के शव के मामले पुलिस हत्यारों तक पहुँच चुकी है। युवक की हत्या को प्र...
28 Jan 2022
2 min read
11 views
Pradeep Gupta Editor in Chief
प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।
Comments
No comments yet.