इलाहाबाद से प्रमोद गुप्ता कि रिपोर्ट

प्रयागराज : आजादी आंदोलन के महानायक अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को अधिवक्ता मंच इलाहाबाद की ओर से अधिवक्ताओं ने आजाद पार्क पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान अधिवक्ता मंच के सदस्यों ने अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद विचारों को आत्मसात करने पर बाल दिया. अधिवक्ता मंच इलाहाबाद के बैनर आयोजित कार्यक्रम में साम्प्रदायिकता के विरोध में अधिवक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे.
अधिवक्ता मंच के वक्ताओं ने कहा कि आजादी के आंदोलन में अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी निभायी. उनके पदचिन्हों पर चलकर ही हम उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते है.आज के युवा उनके विचारों को आत्मसात करें. इस मौके पर मंच समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे.
Comments
No comments yet.