
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 के दौरान 29 जनवरी को हुई भगदड़ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने असमय अपनी जान गवां दी थी और अनेकों श्रद्धालु घायल हो गए थे। सरकार के द्वारा मृतकों के परिजनों को 25 - 25 लाख और गंभीर रूप से घायल घायलों को मुआवजे की घोषणा की गई थी मगर अभी भी अधिकांश मृतकों के परिजनों और घायलों को कोई मुआवजा नहीं मिला है। बीबीसी ने अपने हालिया रिपोर्ट में 82 मौतों की शिनाख्त की है। जबकि सरकार की सुई पांच महीनों से 37 मौतों पर ही अटकी हुई है।
इस सम्भावना से इनकार नहीं किया जा सकता है कि अभी सैकड़ों परिवार ऐसे हैं जो कुंभ से खोए अपने परिजनों को खोज कर थक हार कर घर बैठ गए हैं। अधिवक्ता मंच सारे पीड़ित परिवारों को इंसाफ दिलाने के लिए कृत संकल्प है ।इसी तरह के एक मामले में माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद में सुनवाई चल रही है। न्यायालय ने सरकार से सभी मृतकों और घायलों की सूची तलब कर लिया है। अधिवक्ता मंच सभी मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
सभी मृतकों के परिजनों, गंभीर रूप से घायल और घायल श्रद्धालुओं को न्याय मिल सके इसके लिए अधिवक्ता मंच हेल्प लाइन जारी कर रहा है।
ऐसे में भुक्तभोगी परिवार के सदस्यों से निवेदन है कि दिए गए नंबरों पर फोन अथवा व्हाट्सअप या e-mail पर संपर्क करके, विवरण साझा करें ताकि भुक्तभोगियों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करते हुए न्याय सुनिश्चित कराया जा सके।
हेल्प लाइन नंबर : फोन या whatasap
9415734354
9452539900
9453242638
8795807177
E Mail id:
adhivakta.manch25@gmail.com
mr.rajwendrasingh@gmail.com
charlie.prakash@gmail.com
अधिवक्ता मंच इलाहाबाद।
आपसे निवेदन है ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि भुक्तभोगियों तक मदद पहुंचाई जा सके। धन्यवाद।
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.