
बलिया जिले के 10 खण्डों व उसके मंडलों व छह नगरों से आये श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा गृह जन सम्पर्क अभियान
*बलिया: नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर व.मा.विद्यालय माल्देपुर बलिया में अयोध्या से पूजन के बाद लाए गए अक्षत कलश का बलिया जिले के 10 खण्डों व उसके मंडलों व छह नगरों से आये श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा गृह जन सम्पर्क अभियान के संयोजकों, सह संयोजकों व कार्यकर्ता स्वयंसेवकों को 01 जनवरी 2024 से लेकर 15 जनवरी 2024 तक होने वाले घर घर महासम्पर्क अभियान हेतु वितरण किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेतृत्व व विश्व हिंदू परिषद के संयोजकत्व में देश भर में अक्षत कलश वितरण कार्यक्रम होने वाला है।
अपना खोया/चोरी हुआ मोबाइल फ़ोन ब्लॉक करें Visit CEIR
धोखाधड़ी कॉल या एसएमएस की रिपोर्ट करें Visit CHAKSHU
अपने नाम पर मोबाइल कनेक्शन जानें Visit TAFCOP
रविवार को नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर व.मा.विद्यालय माल्देपुर बलिया के परिसर में भव्य कार्यक्रम हुआ। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। बैठक के अंत में मंत्रोचार के साथ 16 इकाइयों को पूजित अक्षत कलश प्रदान किया गया।ज्ञात हो कि 22 जनवरी 2024 को अपरान्ह 12 बजे श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे प्रभु श्रीराम के मंदिर के गर्भगृह में रामलला के बाल रूप विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।अक्षत कलश वितरण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्षप्रान्त के प्रान्त कार्यवाह श्री विनय ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि जिसकी संकल्पना हमारे पूर्वजों ने ने किया था वो सपना साकार हो रहा है।
उन्होंने आगे बताया कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। जिस भावना के साथ श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में कार-सेवकों ने बलिदान दिया और गिरफ्तारियां दीं। इस आंदोलन में कोलकाता के कोठारी बंधूओं ने अपना बलिदान दिया। उन सभी बलिदानियों का यह सपना 22 जनवरी, 2024 को साकार होने जा रहा है। जिस तरह मंदिर निर्माण के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं ने जन-जन तक पहुंचकर मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह किया, उसी तरह हर खंड और गांव में हर व्यक्ति के पास अक्षत पहुंचे और उन्हें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ में रामलला के दर्शन करने का सौभाग्य मिले। अयोध्या में मूर्ति प्रतिष्ठा कार्यक्रम इतिहास में अभूतपूर्व होगा।
बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 01 बजे तक अपने निकटस्थ देव मन्दिर पर भजन कीर्तन, रामर्कशास्त्रोत, हनुमान चालीसा, या विजय मंत्र का जाप करना है व सूर्यास्त के बाद अपने घर को दीपों से सजाना है।ज्ञात हो कि इस गृहजन सम्पर्क अभियान हेतु जिले के श्रीराम जन्मभूमि नूतन विग्रह प्राण प्रतिष्ठा गृह जन सम्पर्क अभियान की एक समिति बनी है जिसके जिला समन्वयक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया के सह जिला कार्यवाह अरुण मणि जी व सह समन्वयक सौरभ पाण्डेय हैं जिसके नेतृत्व में यह पूरा अभियान चलेगी।इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया के नेतृत्व में व विश्व हिंदू परिषद के संयोजकत्व में दिनाँक 30 दिसंबर 2023 को शहर के रामलीला मैदान से एक भव्य शोभायात्रा निकलेगी जो नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ तक पहंचेगा।
उस बात की जानकारी अभियान समिति के जिला समन्वयक अरुण मणि जी द्वारा दी गयी।कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक भृगुजी, सह जिला संघचालक डॉ. विनोद सिंह, प्रांत कार्यवाह विनय सिंह, प्रान्त प्रमुख भारतीय किसान संघ अरविंदजी, विभाग प्रचारक तुलसीराम, जिला प्रचारक विशाल, जिला कार्यवाह हरनाम, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे के साथ विचार परिवार से भारतीय जनता पार्टी से देवेंद्र यादव, हिन्दू जागरण मंच से अम्बादत्त पाण्डेय, ग्राहक पंचायत से नितेश पाण्डेय, संस्कार भारती से जिलाध्यक्ष राजकुमार मिश्र, राष्ट्र सेविका समिति से श्रीमती उमा सिंह, अनामिका सिंह,अधिवक्ता परिषद से विनय कुमार सिंह,सिख संगत से सरदार श्रवण सिंह, सेवा समर्पण संस्थान से रामबदन, शैलेन्द्र त्रिपाठी के साथ किसान संघ, मजदूर संघ, स्वदेशी जागरण मंच,राष्ट्रीय सैन्य परिषद के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।
Enjoy Live Vivid Bharti Click here for more live radio
Advertisement 7007809707 for Ad Booking
Enjoy Live Mirchi Top 20 Click here for more live radio
Advertisement 9768741972 for Hosting Service
Enjoy Live Bhojpuri Songs Click here for more live radio
कृपया हमारे वेबसाइट को आगे बढ़ाने के लिए डोनेट करें Please donate to support our work


















Your IP Address : 216.73.216.70