बलिया: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रचनानुसार श्रीराम मंदिर नूतन विग्रह प्राण प्रतिष्ठा गृह जनसंपर्क महाभियान बलिया के नेतृत्व व विश्व हिंदू परिषद के संयोजकत्व में रामलला प्राण प्रतिष्ठा-अक्षत वितरण अभियान के क्रम में श्री राम मंदिर नूतन विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महा जनसंपर्क महाभियान समिति बलिया की टोली के सदस्यों द्वारा जन नायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के मा. कुलपति संजीत कुमार गुप्ता, बलिया के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार व बलिया के मुख्य चिकित्साधिकारी विजयपति द्विवेदी से भेंट कर उन्हें श्री अयोध्या जी से आये पूजित अक्षत, अयोध्या आने का निमंत्रण-पत्र व श्रीराम मंदिर का चित्र भेंट किया गया। इस मुलाकात का दौरान मा. कुलपति, जिलाधिकार बलिया व मुख्य चिकित्साधिकारी बलिया द्वारा प्रसन्नता जाहिर किया गया तथा सभी ने आगन्तुकों का सम्मान करते हुए इस रामकार्य में सहभागी होने की बात कही।

ज्ञात हो कि 22 जनवरी 2024 को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूतल के गर्भगृह में रामलला के अचल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। जिसके निमित्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और संघ से प्रेरित संगठनों के हजारों स्वयंसेवकों के साथ-साथ राम भक्त 1 जनवरी, 2024 से रामलला प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त एक महान और दिव्य उद्देश्य पर निकल पड़े हैं। यह राम मंदिर, अयोध्या से पवित्र अक्षत का वितरण है।इस सम्पर्क के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया के मा. सह जिला संघचालक डॉ. विनोद सिंह, जिला प्रचारक विशाल, इस अभियान समिति के जिला समन्वयक व सह जिला कार्यवाह अरुण कुमार मणि, जिला कार्यवाह हरनाम, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुनील यादव, भानु तिवारी, शान्ति आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. आर.बी. एन. पाण्डेय व रितेश दुबे उपस्थित थे।उपरोक्त जानकारी इस अभियान समिति के प्रचार व मीडिया संपर्क प्रमुख मारुति नन्दन द्वारा दी गयी।