
बलिया । 67 वीं राष्ट्रीय विद्यालय कराटे प्रतियोगिता जालंधर मे 6 जनवरी से लेकर 11 जनवरी 2024 तक होने वाली इस प्रतियोगिता मे बलिया सेंट जेवियर्स स्कूल 12वीं के छात्र एवं बलिया शोतोकान कराटे एसोसिएशन के खिलाडी करन सिंह अंडर 19 वर्ष -58 किलो भार वर्ग मे प्रतिभाग करने जा रहा है बलिया शोतोकान कराटे एसोसिएशन के सचिव एवं कोच एल बी रावत ने बताया बताया की करन सिंह 67 वीं राष्ट्रीय विद्यालय प्रतियोगिता मे उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने जा रहा।
बागी बलिया के इस होनहार खिलाडी को कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह, प्रमोद सराफ, सहसचिव कमल यादव,सुमित पाठक, वारिश अली, अभिषेक सिंह, गिलू, धर्मेंद्र पटेल, कृष्णा मोहन, तथा विद्यालय क्रीड़ा सचिव दिनेश प्रसाद जी ने अपनी हार्दिक शुभकामनायें देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की. कहा की बलिया के खिलाड़ियों मे वह कौशल है. जिससे वे बलिया का नाम रोशन कर सकें.
Comments
No comments yet.