Turns chaos into clarity.
Breaking News

अब सूबे के गांव-गांव में पढ़ी जाएगी बलिया की गाथा

नेशनल बुक ट्रस्ट से प्रकाशित पुस्तक“याद करूँ तो 1942 : बलिया की क्रांति” का चयन उत्तर प्रदेश की चर्चित योजना “ग्रामीण डिजिटल लाइब्रेरी योजना” में किया गया है। इस योजना के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जा रही हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों, किशोरों और युवाओं में डिजिटल साक्षरता के प्रति रुचि बढ़ेगी। साथ ही नवीनतम पुस्तकों तक उनकी पहुँच भी सुगम हो सकेगी।

Breaking News

राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर 55990 मामले हुए निस्तारित

शनिवार को दीवानी न्यायालय के प्रांगण में लगे राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौता के आधार पर न्यायिक अधिकारियों ,राजस्व विभाग,पारिवारिक वादों एवं मोटर दुर्घटना,बैंक समेत अन्य को मिलाकर कुल 55हजार नौ सौ नब्बे(55990) वादों को निस्तारित कराकर कुल 19करोड़ एक लाख 69हजार आठ सौ निन्यानब्बे रुपए समझौता धनराशि जमा कराया गया। तथा मौके पर 14 करोड़ 54 लाख 67 हजार, 11रूपये की वसूली की गई।

Ballia Breaking News Health & Fitness

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

अस्पताल के रक्त बैंक में शुक्रवार को इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी, नागरिक सुरक्षा कोर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बलिया के संयुक्त तत्वावधान में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

Breaking News

कोर्ट खबर: राष्ट्रीय लोक अदालत का न्यायमूर्ति डॉ गौतम चौधरी ने किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के क्रम में 9मई 2026 को दिन शनिवार को प्रातः सात बजे से दीवानी न्यायालय बलिया परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का उदघाटन डॉ न्यायमूर्ति गौतम चौधरी ,माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति (सेशन डिवीजन) उच्च न्यायालय इलाहाबाद के कर कमलों किया गया।

Breaking News

कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह के कैंप कार्यालय पर विशेष क्षय रोग शिविर का आयोजन, हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन से हुई जांच

टीबी मुक्त भारत अभियान’ को गति देने के लिए जनपद बलिया में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह के कैंप कार्यालय (नारायणी टॉकीज, भृगु आश्रम) में एक विशेष आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

Breaking News

बलिया में मुंडन संस्कार में सेल्फी व रील बनाते वक्त समय बड़ा हादसा, दो सगी बहनों समेत 4 की मौत

बलिया से एक बहुत बड़ी खबर सामने आयी है। जहां मुंडन संस्कार के दौरान गंगा स्नान के समय दो युवतियों सहित चार लोगों की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही डीएम मंगला प्रसाद सिंह और एसपी ओमवीर सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया।

Breaking News

पूर्वांचल हॉस्पिटल के आरोपी चिकित्सक की जमानत अर्जी ख़ारिज

जगदीशपुर मुहल्ला में 13 मार्च 2026 को पूर्वांचल हॉस्पिटल में डॉक्टरों के लापरवाही के वजह से जन्मी जुड़वा बच्चियां समेत उसकी मां की मौत होने के मामले में सुनवाई करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की न्यायालय ने पूर्वांचल हॉस्पिटल के आरोपी डॉक्टर आदित्य कुमार सिंह की जमानत अर्जी गैर इरादतन हत्या के मामले में उभय पक्षों की दलीलें सुनने के उपरांत खारिज कर दी है।

Breaking News

बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर: सिविल कोर्ट का बड़ा फैसला, प्रशासन के हाथ में होगी कमान, सिटी मजिस्ट्रेट बने रिसीवर

: भृगुनगरी के आस्था के केंद्र, बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर के प्रबंधन को लेकर एक ऐतिहासिक कानूनी फैसला आया है। लंबे समय से चल रहे विवाद पर विराम लगाते हुए बलिया के अपर जिला जज (प्रथम) ने मंदिर की व्यवस्था पूरी तरह से जिला प्रशासन को सौंपने का आदेश दिया है।

Breaking News

सनबीम स्कूल अगरसंडा में अस्मिता खेलो इंडिया महिला लीग का सफल आयोजन

सनबीम स्कूल अगरसंडा में अस्मिता खेलो इंडिया महिला लीग का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हैंडबॉल, वॉलीबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूपी हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव अमित पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

Ballia Health & Fitness

पीएम के संकल्प को साकार कर रहा बलिया, बालिका गृह में हैंडहेल्ड एक्स-रे से टीबी जांच

माननीय प्रधानमंत्री के ‘टीबी मुक्त भारत’ के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए जनपद का स्वास्थ्य विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटा हुआ है। इसी क्रम में आज जिला क्षय रोग अधिकारी के निर्देशन में निधरिया स्थित राजकीय बाल गृह (बालिका) में एक विशेष टीबी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया।