पुलिस अधीक्षक (Superintendent of Police) विक्रांत वीर ने आम जनता से दुर्व्यवहार करने वाले सिपाही रामसागर निषाद तथा कर्तव्य के प्रति लापरवाह प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुमित त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। एक के बाद एक हो रही एसपी की कार्रवाई से विभागीय गलियारे में खलबली मच गयी है.
Author: Pradeep Gupta
ऐतिहासिक ददरी मेले के नंदीग्राम पशु मेले का सीआरओ ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने रविवार को अध्यक्ष,नगर पालिका परिषद बलिया संत कुमार उर्फ मिठाई लाल की उपस्थिति में ददरी मेला-2024 के अंतर्गत लगे नंदीग्राम पशु मेले का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
मुख्य राजस्व अधिकारी ने नगर पालिका द्वारा स्थापित कैम्प ऑफिस, पुलिस चौकी ,पशु चिकित्सालय ,पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था व मार्ग व्यवस्था आदि के निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी श्री सुभाष कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने गोरखपुर से आए घोड़ा व्यापारी से पशु मेले में आकर्षण का केंद्र बने 05 से 10 लाख कीमत के रेसिंग घोड़ों- तूफान,बादल और रॉकेट के बारे में जानकारी प्राप्त किया।
कोर्ट खबर: त्यौहार से बनता है सौहार्द्रपूर्ण वातावरण
हिंदुओं का त्यौहार चाहे दीपावली हो, दशहरा हो या छठ पूजा हो प्रत्येक साल आता रहता है जो हमारी परंपराओं में, सभ्यता एवं संस्कार का एक मुख्य हिस्सा है और साथ ही एक दूसरे से मेल मिलाप करके आपसी भाईचारा एवं सौहार्द्र पूर्ण स्वच्छ तथा साकारात्मक वातावरण बनाने के लिए मुख्यत पर्व बनाए गए है इसका ध्यान रहे कि इसके नाम पर पर्वों का दुरुपयोग न हो, उक्त उदगार जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमितपाल सिंह ने देर शाम को न्यायिक अधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक में व्यक्त किया.
कोर्ट न्यूज: सीजेएम ने किया दीवानी परिसर का निरीक्षण
दीपावली त्यौहार के भीड़ भाड़ एवं न्यायालय के सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमितपाल सिंह के निर्देशन में सोमवार को सी जे एम पराग यादव द्वारा अपने दल बल के साथ पूरे कैम्पस के सुरक्षा व्यवस्था पेयजल,सुरक्षा मशीन हवालात आदि समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए परिवार न्यायालय समेत पूरे कैम्पस का सघन निरीक्षण किया गया।
सनबीम स्कूल में राष्ट्रीय साहित्य समारोह 2024 का हुआ भव्य आयोजन
बलिया स्थित सनबीम स्कूल अपने अनूठे कार्यों के लिए जिले में सदैव विशिष्ट स्थान प्राप्त करता है। इसी क्रम में आज के वैज्ञानिक युग में विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम जगाने एवं उनमें रचनात्मकता का विकास करने हेतु विद्यालय प्रांगण में दिनांक 27 अक्टूबर रविवार को युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच, लखनऊ तथा सनबीम स्कूल बलिया के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय साहित्य समारोह 2024 का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में देशभर के अनेकों प्रतिष्ठित साहित्यकारों, कवियों एवं सम्मानित अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.
दिल्ली रहते हुए बलिया के बारे में सोचना… इसे कहते हैं.
इसको कहते हैं दिल्ली रहते हुए बलिया के बारे में सोचना…। कुछ दिनों पहले श्री निर्भय नारायण सिंह ( IRTS ) वर्तमान में CPTM ( मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक ) उत्तर रेलवे के कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी आते हैं, और निर्भय सिंह से आंध्रप्रदेश, तेलंगाना एवं बिहार में बाढ़ राहत सामग्री भेजने के लिए कुछ वैगन ( माल ढोने वाले डब्बे ) भेजने का अनुरोध करते हैं l बातों के क्रम में निर्भय सिंह उनसे चर्चा करते हैं कि मेरा गृह जनपद बलिया विशेष रूप से बैरिया क्षेत्र घाघरा एवं गंगा दो नदी से घिरा है और बाढ़ तो वहाँ भी प्रति वर्ष आता है ल
पावर परिवर्तक में क्षमता वृद्धि के चलते आज सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक ठप रहेगी बिजली
33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र न्यू सिविल लाइन बलिया पर स्थापित 05 एमवीए पावर परिवर्तक का क्षमता वृद्धि कर 10 एमवीए किये जाने कार्य 27 अक्टूबर को प्रस्तावित है। इसकी जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता ने बताया कि क्षमता वृद्धि के कार्य के मद्देनजर 27 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र न्यू सिविल लाइन बलिया से निर्गत 11 केवी पोषकों से अच्छादित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि उपरोक्त बाधित विद्युत आपूर्ति की अवधि में उर्जा के वैकल्पिक साधनों का प्रयोग कर अनुरक्षण कार्य में सहयोग प्रदान करें।

















Your IP Address : 216.73.216.20