हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में दो साल पांच माह 12 दिन पूर्व घटित हुई थी घटना शनिवार को देर शाम जिला जज अमित पाल सिंह की न्यायालय ने सुनाई फैसला विधि संवाददाता बलिया : लगभग ढाई साल पूर्व घर के पास घेरकर कातिलाना हमला करने के मामले में सुनवाई करते हुए जिला एवं […]
Author: Pradeep Gupta
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार व हिन्दू मंदिरों में तोड़फोड़ के विरोध में मंगलवार को होगा विरोध प्रदर्शन
हिन्दू रक्षा संघर्ष समिति बलिया की एक आवश्यक बैठक माल्देपुर विद्यालय पर हुई जिसमें विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।इस बैठक में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार व हिन्दू मन्दिरो में तोड़फोड़ के विषय में विस्तार से चर्चा हुई और इस निमित्त यह तय हुआ कि दिनांक 03 दिसंबर 2024 को पूर्वान्ह 11 बजे शहर के रामलीला मैदान में बलिया जिले के सभी खण्डों, नगरों से लगभग दस हजार हिन्दू हित की चिंता करने वाले लोगों का विशाल विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन हेतु एकत्रीकरण होगा जहां से सभी जुलूस के रूप में जिलाधिकारी कार्यालय तक जाएंगे तथा जिलाधिकारी को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन देंगे।
Dadari mela: मेले में भूमि का दोगुना मूल्य वसूलने के विरोध में बंद रही दुकानें, मायूस होकर लौटे मेलार्थी
महर्षि भृगु के तपोस्थली पर लगने वाले ऐतिहासिक ददरी मेला में दुकानों के लिए आवंटित भूमि का मूल्य पिछले साल से दोगुना वसूलने के विरोध में बुधवार को दुकानदारों ने दुकानों का पर्दा गिराकर विरोध किया.जिससे मेला में बुधवार को अचानक सन्नाटा पसर गया और मेला में आए लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। मेला में आए दुकानदारों ने आरोप लगाया कि नपा प्रशासन दुकानदारों से जबरन वसूली करा रहा है।
11वीं कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे बलिया के ये करातेबाज
साउथ अफ्रीका के डरबन में 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक चलने वाले 11वीं कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए जनपद बलिया कि एकमात्र महिला खिलाड़ी गरिमा सिंह के अलावे खेलो इंडिया के राष्ट्रीय खिलाड़ी युवराज सिंह यादव, नेशनल स्कूल्स गेम विजेता करण सिंह व नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट हनी सोनी आज मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से साऊथ अफ्रीका के लिए रवाना हुए।
प्रख्यात बाल साहित्यकार राम सिंहासन सहाय ‘मधुर’ को उनकी 122 वीं जयंती पर किया याद
मुरली मनोहर टाउन इण्टर कालेज के प्रवचन कक्ष में आयोजित नागरी बाल साहित्य संस्थान के वार्षिक समारोह में प्रख्यात बाल साहित्यकार राम सिंहासन सहाय ‘मधुर’ को उनकी 122 वीं जयंती पर याद किया गया। मुख्य अतिथि श्री मुरली मनोहर टाउन इण्टर कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने कहा कि मधुर जी बाल साहित्य के मर्मज्ञ और एक यशस्वी साहित्यकार थे.
सनसनीखेज: कलयुगी बेटे ने फावड़े से माँ व दादी को मौत के घाट उतारा
गड़वार थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां और दादी को फावड़े से काटकर मौत के घाट उतार दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर, गड़वार थानाध्यक्ष, सीओ सिटी गौरव कुमार व फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये.
बलिया-आरा नई रेल लाइन समेत दो परियोजनाओं को लेकर पूर्व सांसद ने दी बड़ी खुशखबरी
बलिया आरा नई रेल लाइन को बनाने में करीब 2300 करोड़ का खर्च आएगा। इस धनराशि को भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने मंजूर कर दिया है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अगले वित्तीय वर्ष में रेलवे लाइन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर डिवीजन के अंदर इस रेल लाइन को लिया गया है। इस कार्य की कार्यदायी संस्था गति शक्ति होगी।
बलिया में रोडवेज बस से बरातियों से भरी जीप टकराई, तीन मासूम समेत 12 घायल
फेफना थाना क्षेत्र संवरुपुर के पास शुक्रवार को परिवहन निगम की बस और जीप में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप सड़क पर ही पलट गई। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने जीप में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना में जीप में सवार तीन मासूम समेत 12 लोग घायल हो गये.

















Your IP Address : 216.73.216.20