इंस्पेक्टर सुनील चंद को मिली नरहीं एसओ की कमान, कई इंस्पेक्टर इधर से उधर
जनपदीय कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने मंगलवार की रात विभाग में व्यापक स्थानांतरण किया। पिछले कई दिनों से चर्चा का केंद्र रहे थाना नरही की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर सुनील चंद तिवारी को दी गई है। वह अभी तक प्रभारी न्यायालय व्यवस्था के पद पर तैनात थे।