मांगे न मानने पर सरकार के हर स्तर पर विरोध का निर्णय

बलिया। अटेवा पेंशन बचावो मंच, उप्र के आह्वान पर शुक्रवार को जिले भर विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थिति चंद्रशेखर उद्यान से पदयात्रा निकाल कर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। इस मौके पर कर्मचारियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते अपने गुस्से का इजहार किया। चेताया की मांगे न मानने पर हम सरकार के हर स्तर पर विरोध करेंगे। चाहे इसके लिए कोई कुर्बानी न देनी पड़े।


मंडलाध्यक्ष ओपी राय, जिलाध्यक्ष समीर पाण्डेय एवं कार्यक्रम प्रभारी विनय राय के नेतृत्व में पुरानी पेंशन के समर्थन और निजीकरण के विरोध में "NPS निजीकरण भारत छोड़ो पदयात्रा" अपराह्न तीन बजे से चंद्रशेखर उद्यान, कलेक्टरेट कंपाउंड , बलिया से निकाली गई । इस पदयात्रा कार्यक्रम को जनपद के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों का पूर्ण समर्थन मिला। "NPS निजीकरण भारत छोड़ो पदयात्रा" अपने निर्धारित मार्ग कंपनी गार्डेन से आरंभ होकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुनः कलेक्टरेट परिसर में समाप्त हुई। निर्धारित मार्ग में पदयात्रा को प्राप्त व्यापक जनसहयोग ने पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन और निजीकरण की समाप्ति के प्रति अटेवा की प्रतिबद्धता को प्रमाणित किया। इस मौके पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष समीर पाण्डेय ने कहा कि ये सरकार हमेशा कर्मचारियों का नुकसान करती रही है। गरीबों व मजदूरों के हक पर डाक डालने वाली सरकार कभी खुश नहीं रही। इस मौके डॉ घनश्याम चौबे ने कहा कि सरकार का काम श्रम करने वालों के दुःख दर्द को बांटना है। लेकिन इस सरकार के जनप्रतिनिधियों ने कर्मचारियों का पेंशन समाप्त कर खुद चार-चार पेंशन लिया। इनके मंत्रियों व विधयकों की पुरानी पेंशन हो। लेकिन कर्मचारियों के लिए नई पेंशन लाभकारी बता रहे है। ये खुद ही नई पेंशन क्यों नहीं ले रहे है। इस मौके कर्मचारियों ने सरकार को जमकर कोसा।
इस पदयात्रा को सफल बनाने के लिए अटेवा के जिला कार्यकारिणी के लक्ष्मण सिंह(जिला महामंत्री), राकेश मौर्य,अखिलेश सिंह,लाल बहादुर शर्मा,नंदलाल शर्मा,वीरेंद्र सिंह,संजय पाण्डेय,संजीव कुमार सिंह,सरवत अफरोज,
आदि सक्रिय सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उक्त पदयात्रा कार्यक्रम में अनेक संघों/परिषदों व महासंघो के पदाधिकारियों व क्रांतिकारी साथियों की उपस्थिति रही। आज के ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने में अटेवा के सभी ब्लॉक प्रभारी व अन्य संगठनों के पदाधिकारी अविनाश उपाध्याय, राजेश पाण्डेय, अजय सिंह, राजेश पांडेय, रामनाथ पासवान, नागेंद्र गुप्ता, तेजबहादुर पाण्डेय, राजेश सिंह, मलय पाण्डेय, अशोक सिंह, विवेक कु सिंह, रंजना पाण्डेय, मंदाकिनी द्विवेदी, अनु सिंह, घनश्याम चौबे, निर्भय नारायण सिंह, सतेंद्र सिंह आदि शिक्षक व कर्मचारी संगठनों के साथियों की सहभागिता रही।