जिले कई खिलाड़ियों को मिला मेडल
बलिया। सेंट थॉमस स्कूल जगदीशपुर के परिसर में ताइक्वांडो एसोसिएशन आफ बलिया के तत्वावधान में नेशनल ओपन चैंपियनशिप ताइक्वांडो प्रतियोगिता दादरा नगर हवेली दमन दीव के सिलवासा में बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में 500 बच्चे भाग लिए थे। जिसमें प्रथम पुरस्कार अंकित गुप्ता ब्रांउच मेडल, द्वितीय पुरस्कार हिमांशु ब्राउंच मेडल, तृतीय पुरस्कार सूरज पासवान ब्रांउच मेडल, चतुर्थी पुरस्कार अमरजीत ब्राउंच मेडल, पंचम पुरस्कार आदित्य सिंह सिल्वर मेडल,छटम पुरस्कार कुमारी ज्योति ब्रांउच मेडल, सातवां पुरस्कार दिव्यांजलि साहनी सिल्वर मेडल, सभी बच्चों ने बलिया को गौरवान्वित किया। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने भी बच्चों को बधाई देकर उनको आशीर्वाद एवं उत्साह प्रदान किया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ताइक्वांडो एसोसिएशन आफ बलिया के संघ संरक्षक हर्ष श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विजय कुमार जयसवाल, कोषाध्यक्ष विपिन गुप्ता, सचिव मुन्ना यादव , कोच अंकुश चक्रवर्ती आदि लोग उपस्थित रहे।
Comments
No comments yet.