गांव-गांव घर जाकर पीएलवी दे रहे सरकार के उपलब्धियों की जानकारी

बलिया: आजादी के 75 वीं वर्षगांव पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव सर्वेश कुमार मिश्र के निर्देशन में पुरास ग्राम में आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व पैरालीगल वालेन्टियर्स द्वारा डोर-टू-डोर कैम्पेन, विधिक साक्षरता शिविर एवं प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव के लोगों को सरकार की ओर दी गयी सुविधाओं को बताया गया। उन्हें विधि के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर सुजीत कुमार सिंह, ग्राम के प्रधान प्रमोद खरवार, बीडीसी मनोज कुमार सिंह, आशाबहु कुसुम तिवारी, सुनैया देवी, रीती यादव, उषा गिरी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री उर्मिला मिश्रा, शान्ती देवी, देवान्ती देवी इत्यादि उपस्थित रहे।