शिवपुर दीयर नई बस्ती बेयासी गांव में आयोजित किया गया समारोह

दुबहर। क्षेत्र के शिवपुर दीयर नई बस्ती बेयासी गांव में मंगलवार को संगीत सम्राट बैजू बावरा की जयंती शरद पूर्णिमा के अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें "मुखिया सेवा संस्थान" की ओर से रवींद्र पाल ने क्षेत्र के साहित्यकारों, गीतकारों एवं गायक कलाकारों को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम् से सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में जागरूकता वाले गीतों की रचना कर अपने गीतों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करने वाले गायक व गीतकार बब्बन विद्यार्थी, कवि व शिक्षक गणेश सिंह 'काकाराज', लेखक राजू मिश्रा, चंदन शर्मा, गायक राजेश पाठक, कृष्णा यादव मिट्ठू, दीपक दीवाना, हरेराम तिवारी एवं तबला वादक संतोष शर्मा आदि रहे। इस दौरान बब्बन विद्यार्थी ने अपनी गीत- "मन बिक जइहें- ईमान बिक जइहें, दारू के पियाई में मकान बिक जइहे़ं… सहित कई गीतों की प्रस्तुति कर लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर आयोजक रविंद्र पाल ने कहा कि कलाकारों की कला हर्ष, उल्लास और आनंद प्रगट करने का माध्यम ही नहीं बल्कि कलाकार समाज में एक नवीन चेतना जागृत भी करते हैं। इस मौके पर केके पाठक, मनोज गिरी, ओमशंकर पाल, ओमप्रकाश पटेल, नितेश पाठक, कृष्णानंद सिंह, मणिबहादुर सिंह, राजू तिवारी, शिवशंकर यादव, दयाशंकर साहनी, राजू यादव आदि लोग मौजूद रहे।