आयकर विभाग में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव में कल लेंगे भाग


बलिया। जिले की माटी में पैदा हुए आईआरएस आशीष वर्मा उत्तर प्रदेश के आयकर महकमे में आला अफसरों में से एक हैं। आईआरएस सेवा में लंबे समय तक बाहर रहने के बाद अपने जनपद में आये आईआरएस अफसर का जिले के आयकर अफसरों जोरदार तरीके से स्वागत किया। बलिया में प्रवास के दौरान उन्होंने विभागीय अफसरों के साथ समीक्षा की। उन्होंने ने बताया कि सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है। ऐसे में बुधवार को आयकर कार्यालय पर पहुंचेगे। जहाँ विभागीय अधिकारियों के संग टैक्स बार के वकीलों व कर विशेषज्ञों के साथ बैठक कर विभागीय समस्याओं की जानकारी लेंगे।


लखनऊ में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त पूर्वी जोन के रूप में तैनात आईआरएस आशीष वर्मा मूलरूप से सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के कैथवली के निवासी है। आईआरएस के रूप में चयन के लंबे समय तक आयकर महकमे में विभिन्न पदों पर तैनात रहे। वर्तमान समय में लखनऊ में तैनात हैं।

जिला मुख्यालय पर पहुँचने के आयकर अधिकारी संजय कुमार सहित विभागीय अफसरों व कर्मचारियों ने भव्य स्वागत किया। उनके साथ आयकर महकमे के वाराणसी के आयकर निरीक्षक कुमार गौरव, पूर्व आयकर निरीक्षक एके सिंह, आयकर निरीक्षक राजेश कुमार, उपेंद्र तिवारी, दीपक तिवारी, आफताब आलम आदि मौजूद रहे।