बलिया। नरहीं थाना क्षेत्र के कोटवां नारायणपुर गांव में छठ पर्व की रात में मंगल यादव की हत्या पीट पीटकर गांव के एक परिवार के लोगों ने कर दिया था। वहीं, घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग का कारण चर्चा में है। मृतक के पिता ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुक़दमा दर्ज कराया है, जिसमें पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
बुधवार की रात मंगल यादव (25) पुत्र राजनाथ यादव की दबंगों ने लाठी से पीट-पीट कर मौत की नींद सुला दिया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। घटना की सूचना मिलते ही एसपी राजकरन नय्यर, एएसपी विजय त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी सदर जगवीर सिंह चौहान के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। एसपी ने मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इसके साथ ही प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम सक्रिय हुई और 12 घण्टे के भीतर ही हत्या से संबन्धित अभियुक्त रामाशीष राजभर पुत्र स्व. सुदामा राजभर, रंजू राजभर पुत्री रामाशीष राजभर व फूलकुमारी पत्नी रामाशीष राजभर निवासी : नारायनपुर, थाना नरहीं को बलिया-गाजीपुर बार्डर से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों के पास से आलाकत्ल के रूप में बांस का डंडा व 01 दुपट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने धारा 302, 201 आईपीसी के तहत तीनों को चालान न्यायालय कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह, प्रिन्स सिंह, रवि यादव, दिलीप कुमार, महिला पुलिस सेहाना बानो व राधा शामिल रही।
एसपी के निर्देश के बाद हरकत में आयी पुलिस, तीन धराये
बलिया: नरहीं थाना क्षेत्र के कोटवा नारायणपुर गांव में बुधवार की रात मंगल यादव (25) की दबंगों ने लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दिया।घटना की सूचना पुलिस को किसी ने दे दी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। नरहीं पुलिस प्रकरण की जांच-पड़ताल करने के साथ ही इसकी सूचना एसपी को दे दिया। सूचना मिलने के बाद रात में ही पुलिस कप्तान राजकरन नय्यर घटना स्थल पर पहुंच गए। उनके निर्देश मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
Comments
No comments yet.