बलिया। खुद को किसान हितैषी बताने वाली भाजपा सरकार इस बार समय से खाद व बीज उपलब्ध करा दें, ताकि किसान समय से सुलभ तरीके से अपनी फसल की बुवाई कर सकें। यह बातें सपा के पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। कहा कि सूबे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी अभी सरकार के तेल से चल रहे हैं, इसलिए उन्हें पेट्रोल सस्ता लगेगा। इसलिए वे बेबुनियाद और उल-जलूल बयान दे रहे हैं। जिस दिन वे अपना पैसा खर्च कर वाहन में तेल डालेंगे, उस दिन पता चलेगा कि पेट्राल महंगा मिल रहा है या सस्ता। कहा कि किसानों के खाद बीज सरकार सस्ता करे , अन्यथा की स्थिति में हम आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बैरिया विधानसभा के सपा के पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल ने गुरुवार को शहर के एक निजी होटल में प्रेसवार्ता कर खाद-बीज को लेकर सरकार को न सिर्फ अल्टीमेटम दिया, बल्कि आंदोलन की भी चेतावनी दी।
सवालों के जवाब में पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल ने प्रदेश सरकार के दोनों राज्यमंत्री व बलिया के अलग-अलग विधानसभा के विधायकों को जमकर आडे हाथ लिया। कहा कि वहीं उन्होंने राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल के नार्कोटेस्ट वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि आनंद स्वरूप शुक्ल अपना सुधबुध खो चुके हैं। मानसिक दिवालियापन के शिकार हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने अपने ही क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह को भी नहीं बख्शा और कहा कि वे विधायक से पहले एक शिक्षक थे, लेकिन अपने अमर्यादित बयानों से समूचे शिक्षक समाज को कलंकित कर चुके हैं। कहा कि हमारी सरकार में हमने झरकटहा, चांददीयर, भैसहा, नई बस्ती में कटान पीडितों को बसाने का काम किया, लेकिन इस सरकार ने अभी तक एक भी कटान पीडितों को नहीं बसाया, जबकि इस बार बहुतेरे लोगों ने अपना आशियाना खो दिया है। कहा कि बडी दु:ख की बात है जिस जिले में पांच-पांच सांसद हो, उस जिले में एनएच-31 का ऐसा हाल होना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके निर्माण के लिए सरकार को ध्यान देना होगा।
Comments
No comments yet.