बलिया। शहर कोतवाली पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज देकर विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कूटरचित दस्तावेज और न्यूजीलैंड का वीजा देकर कन्सल्टटेंसी चलाने वालों से ठगी की थी.
शहर के निराला नगर निवासी सत्यप्रकाश पांडेय ने शहर कोतवाली में शिकायत की थी कि उनके पुत्र व उसके एक मित्र ने वर्ष 2021 में संयुक्त रूप से पार्टनरशिप में कैलिब्ररी कन्सल्टटेंसी कंपनी बनाई थी। इसका उद्देश्य बेरोजगार नौजवानों को नौकरी दिलाना था। दोनों की मुलाकात अनुराग सिंह निवासी कबीरनगर, दुर्गाकुंड, वाराणसी से हुई। उसने अपने को वे टू अन्ब्रड कंपनी का ऑनर बताते हुए वीजा एवं नौकरी दिलाने का वादा कर पैसे लिए। कूटरचित दस्तावेज व न्यूजीलैंड का वीजा दिया। आठ माह बीत जाने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो रुपये वापस मांगे गए।
अनुराग सिंह ने अपने को राजनीतिक पहुंच वाला बताते हुए गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि बेरोजगार नौजवानों को नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी ने 1.27 करोड़ की ठगी की है। मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। अनुराग सिंह निवासी सहसपुरा थाना चुनार मिर्जापुर, वर्तमान पता कबीरनगर दुर्गाकुंड वाराणसी को माल्देपुर मोड़ से गिरफ्तार किया गया है।
Comments
No comments yet.