बलिया : प्रान्तीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, उत्तर प्रदेश का द्विवार्षिक अधिवेशन मंगलवार को शहर से सटे हनुमानगंज स्थित होटल महादेव पैलेस में आयोजित किया गया. जिसमें नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ. इस मौके पर डा० सुबास चन्द्र यादव को अध्यक्ष तथा डा० संजय कुमार सिंह को सचिव चुना गया.

प्रान्तीय आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ शाखा-बलिया का द्विवार्षिक अधिवेशन व नवीन कार्यकारिणी का चुनाव तथा जनपद में आये नवागत क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डा० आनन्द सिंह कुशवाहा एवं अन्य नवीन चिकित्साधिकारियों का संघ द्वारा भव्य स्वागत समारोह होटेल महादेव पैलेस, जीराबस्ती, बलिया में आयोजित किया गया।प्रान्तीय संघ द्वारा नामित चुनाव अधिकारी डा० अच्छेलाल तथा मण्डलीय सचिव डा० तीर्थराज द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया जिसमें निम्न पदाधिकारी निर्वाचित घोषित किये गये।

जिसमें डा० सुबास चन्द्र यादव को अध्यक्ष तथा डा० संजय कुमार सिंह को सचिव, डा० श्यामलाल सिंह यादव को उपाध्यक्ष (आयुर्वेद), डॉ दानिश को उपाध्यक्ष यूनानी उपाध्यक्ष महिला डा० प्रियंका सिंह तथा विनय कुमार गुप्ता को उपसचिव(आयुर्वेद ) शाहीन को उपसचिव (यूनानी ), उपसचिव (महिला) आय व्यय निरीक्षक डॉ anil कुमार तिवारी को चुना गया.