शहीद स्मारक स्थल से स्वाधीनता के अमृत महोत्सव का शुभारंभ

बलिया।स्वाधीनता के अमृत महोत्सव आयोजन समिति बेरुआरबारी खण्ड के तत्वाधान में स्वतन्त्रता के 75वें वर्ष पर सुखपुरा स्थित शहीद स्मारक स्थल से स्वाधीनता के अमृत महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्व प्रथम मुख्य अतिथि विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश जी के साथ स्वाधीनता के अमृत महोत्सव आयोजन समिति के प्रान्त कार्यकारिणी के सदस्य डॉ रामकृष्ण उपाध्याय (विशिष्ट अतिथि) व अमृत महोत्सव आयोजन समिति बलिया के जिला संयोजक श्री दिनेश चंद्र सिंह द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वन्दे मातरम के गगनभेदी नारे लगाते हुए जुलुस निकाल कर आयोजन स्थल इण्टर कालेज सुखपुरा पर पहुंचे जहां मुख्य अतिथि ने मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया । स्वाधीनता के अमृत महोत्सव आयोजन समिति के जिला संयोजक दिनेश चन्द सिंह द्वारा विषय प्रवर्तन रखते हुए युवाओं को देश के प्रति समर्पित होने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि श्रीप्रकाश जी ने बताया कि हमारे देश मे अपनी जान की बाजी लगाकर देश को स्वतन्त्र कराने के लिए लाखो की संख्या में वीरों ने बलिदान देकर हमारे और आपके लिए स्वतन्त्रता दिलाई है। इस स्वाधीनता को सहेज कर रखने की आवश्यकता है। यह क्षण भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए गौरव का क्षण है। बहुत से गुमनाम शहीद भी हुए हैं जिनका नाम भूल दिया गया है। यह महोत्सव ऐसे सभी नाम गुमान शहीदों को याद करने व उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का उत्सव है।इस अवसर पर शहीद परिवार के लोगों को सम्मानित किया गया। जिसके अंतर्गत शहीद चण्डीलाल के पौत्र श्री ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, शहीद कुलदीप सिंह के पुत्र रविन्द्र सिंह, सेनानी बैजनाथ पांडेय के पुत्र श्री वृजानन्द पांडेय,सेनानी लक्ष्मीनारायण गिरी के पुत्र आनंद गिरी, सेनानी नागेश्वर सिंह के पुत्र श्री अभय सिंह, सेनानी बैजनाथ प्रसाद के पौत्र उमाशंकर गुप्ता, सेनानी राजनारायण सिंह के पुत्र कामता सिंह, सेनानी हलीम मियां के पुत्र हारून मियां, सेनानी सरजू सिंह के पुत्र सुरेंद्र सिंह, सेनानी चन्द्रिका पांडेय के भतीजा गिरीश पांडेय, शिवपूजन सिंह के पुत्र अभय सिंह, रामकिशुन सिंह के पौत्र कृष्ण कुमार सिंह, मुसाफिर चौधरी के पौत्र बैजनाथ चौधरी को अंगवस्त्रम व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस महोत्सव की अध्यक्षता सेनानी पुत्र श्री वृजानन्द पाण्डेय द्वारा, विषय प्रवर्तन अमृत महोत्सव के जिला संयोजक दिनेश चंद्र सिंह व संचालन निर्भय उपाध्याय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ गिरीश चतुर्वेदी, संजय शुक्ला, शंकरदानी, कनक पांडे, बृजेन्द्र सिंह, सौरभ पांडेय, सुशील पांडेय, नरेंद्र सिंह, अमरेंद्र सिंह, गुड्डू, शिवनाथ पांडेय, बृजेन्द्र मिश्र, नरेंद्र सिंह, महातम पांडेय,प्रमोद सिंह ,अशोक सिंह, आदि लोग रहे।

[smartslider3 slider="5"]