बलिया। धोखाधड़ी को लेकर पुलिस ने तीन बैंक शाखा प्रबंधकों समेत सात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई है।जानकारी के अनुसार भोपतपुर निवासी उत्तीमचंद चौरसिया ने कोर्ट में वाद दाखिल कर सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के मुड़ाडीह शाखा के प्रबंधकों व अन्य पर धोखाधड़ी करने का अरोप लगाया था। उन्होंने कोर्ट को बताया कि 23 नवम्बर 2015 को फर्जी तरीके से फर्जी कागजातों के आधार पर बैंक के शाखा प्रबंधकों व कुछ अन्य ने क्रेडिट लोन कर करीब 1.93 लाख रुपये हड़प लिया। उन्होंने लिखा है कि इसकी जानकारी सितम्बर 2017 में तब हुई जब लेखपाल किसान कर्ज माफी योजना के लिये आधार कार्ड मांगने लगा। इसके बाद सात अक्तूबर 2017 को बैंक मैनेजर व अन्य अधिकारियों के साथ ही पुलिस से शिकायत किया, लेकिन कोई कार्रवई नहीं हो सकी।
उन्होंने आरोप लगाया है कि वर्तमान शाखा प्रबंधक से 21 अक्तूबर 2020 को शिकायत किया तो उन्होंने धमकी देते हुए बैंक से भगा दिया। उनके आवेदन पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सभी आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने वर्तमान शाखा प्रबंधक राजू कुमार, दो पूर्व शाखा प्रबंधकों के साथ ही महराजपुर निवासी राजू यादव, रेंगहा निवासी केदार यादव व विरेंद्र यादव के साथ ही एक अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी समेत 11 धाराओं में मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
Comments
No comments yet.