मनियर। नगर पंचायत मनियर एवं बिजली विभाग द्वारा एक दूसरे को नीचा दिखाने की होड़ लगे हुए है। दो दिन पूर्व बिजली विभाग ने दो माह का लगभग साढे पाँच लाख रुपये का बिजली बिल का बकाया दिखाकर नगर पंचायत का लाइट काटा तो शुक्रवार को नगर पंचायत के कर्मचारियो ने बिजली विभाग के ऑफिस के गेट के सामने ट्राली से ले जाकर नगर पंचायत का कचरा गिरा दिया। नगर पंचायत का कर्मचारी कचरा गिराने के बाद ट्रैक्टर लेकर भाग चला ।इसके बाद बिजली विभाग कार्यालय पर ड्यूटी रत संविदा कर्मचारी ने मोटरसाइकिल दौड़ा कर ट्रैक्टर चालक को पकड़ा।कर्मचारी एवं बिजली विभाग के अधिकारियों ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची। पुलिस ने ड्राइवर एवं ट्रैक्टर को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस इस शर्त पर उसे छोड़ा कि वह कचरा उठाकर अन्यत्र जगह ले जाकर गिरायेगा। इस संदर्भ में नगर पंचायत के ईओ मृदुल कुमार सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जहां तक बिजली बिल बकाया का सवाल है तो पैसा शासन से आता है और जमा कर दिया जाता है। अगर ऐसा मामला है तो इसको हम देखवा रहे हैं। जबकि बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता आर के भारतीय से पुछे जाने पर बताया कि उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के कार्यक्रम मे व्यस्त हुँ।
UPPCL: बिजली काटी तो, नपं के अफसरों ने फेंकवाया कूड़ा
मनियर। नगर पंचायत मनियर एवं बिजली विभाग द्वारा एक दूसरे को नीचा दिखाने की होड़ लगे हुए है। दो दिन पूर्व बिजली विभाग ने दो माह का लगभग साढे पाँच लाख रुपये का बिजली बिल का बकाया दिखाकर नगर पंचायत का लाइट काटा तो शुक्रवार क...
10 Dec 2021
2 min read
15 views
Pradeep Gupta Editor in Chief
प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।
Comments
No comments yet.