बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सात वर्षीय मासूम के साथ युवक के अप्राकृतिक दुष्कर्म के बाद गांव में अचानक से बवाल की स्थिति बन गयी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थिति को किसी तरह से नियंत्रित किया। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म पीड़ित बालक को अस्पताल भेजवाया। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक मासूम अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी गांव का एक युवक उसके पास आया और उसे बातों में उलझाकर कुछ दिखाने के लिए पास के एक छत पर ले गया। जहां उसने बच्चे के साथ मुंह काला किया और मासूम के चिल्लाने पर वहां से आरोपी युवक भाग निकला। बच्चे की चीख सुनकर परिजन को पहुंचते ही युवक भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर मामले की छानबीन की और मासूम को जिला अस्पताल भेजा। घटना में पुलिस ने पीड़ित बच्चे के बड़े भाई की तहरीर पर अप्राकृतिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एसएचओ बांसडीहरोड विनोद कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मासूम संग अप्राकृतिक दुष्कर्म, बवाल के बाद आरोपी को पुलिस ने दबोचा
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सात वर्षीय मासूम के साथ युवक के अप्राकृतिक दुष्कर्म के बाद गांव में अचानक से बवाल की स्थिति बन गयी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थिति को किसी तरह से नियंत्रित किया। इसके बाद पु...
10 Dec 2021
1 min read
19 views
Pradeep Gupta Editor in Chief
प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।
Comments
No comments yet.