
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के अवायां गांव के पास माइनर नहर में मिली युवती के अर्धनग्न शव तमाम सवाल खड़े कर रहे हैं। उसके अस्त व्यस्त कपड़े जहां दुष्कर्म के बाद हत्या की तरफ इशारा कर रहे है वहीं घर से महज पांच सौ मीटर दूर नहर में हुई इस घटना में कही युवती अपहरण या दगाबाजी की शिकार होकर गैंगरेप की बलिवेदी पर तो नहीं चढ़ गयी है। ऐसे तमाम राज उसकी मौत के पीछे छुपे हुए है। जिसे पुलिस को जांच में बाहर लाने है। हालांकि अभी पुलिस भी कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस का मानना है कि पीएम रिपोर्ट के आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
बता दें कि मंगलवार की सुबह चौकियां गांव की रहने वाली युवती का शव वहां से महज पांच सौ मीटर दूर माईनर नहर में अर्धनग्न हालात में पाया गया था। उसके कपड़े भी पूरी तरह अस्त व्यस्त थे। जिसे देखकर लोग दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे थे। सवाल यह उठ रहा है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या गैंगरेप में सफल या असफल होने के बाद उसकी हत्या की गयी है। क्या वह किसी साजिश की शिकार तो नहीं हो गयी। ऐसे तमाम सवाल लोगों के जेहन में कौंध रहे है। क्योंकि युवती का घर से इतनी दूर जाना वो भी कड़ाके की ठंड और कुहासे भरी धुंध में लोगों को हैरान कर रही है। उसका शौच के लिए भी उधर जाने का उद्देश्य नहीं दिखता, कारण कि घर में ही शौचालय बना हुआ है।
आखिर युवती घटनास्थल पर कैसे पहुँची। क्या वह किसी के बुलाने पर गयी थी या उसे जबरदस्ती ले जाया गया था। उसके साथ हुई घटना किसी अकेले नहीं बल्कि इस घटना में कई लोगों के भी शामिल होने का एहसास करा रही है। युवती की मां की माने तो वो भोर तक घर पर थी। वही पिता ने बताया कि वह शौच के लिए भी बाहर नहीं जाती थी। क्योंकि शौचालय घर पर ही मौजूद है। कही घर वाले भी डर कर कुछ छुपा तो नहीं रहे है। अब देखना है कि पुलिस की जांच में क्या निकलता है। क्या वो आरती की हत्या के पीछे के रहस्य को खंगाल कर कातिलों तक पहुंच पाती है या जांच रिपोर्ट तक ही सीमित रह जाती है।
Comments
No comments yet.