बलिया। जिला अस्पताल में एक महिला को ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर बिना डिग्री वाले एक व्यक्ति द्वारा ऑपरेशन करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला ने इस मामले में जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंप कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस मामले में सीएमएस ने संबंधित सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।
यह मामला रेवती थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर 11 का है। कस्बा निवासी महिला के बाएं पैर सुई धंस गयी। रेवती सरकारी अस्पताल के पास डॉ नियाज को दिखाया गया तो उनके सलाह पर एक्सरे कराया गया।

जिसमें पता चला कि आधी टूटी सुई अंदर रह गई है। गांव के कथित चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल में ऑपरेशन करने की बात कही। जिला अस्पताल पहुंचकर ऑपरेशन थिएटर में ले गया और ऑपरेशन जब सफल नहीं हो पाया तो कहा कि इसका बड़ा ऑपरेशन सोमवार को करना पड़ेगा इस मामले में महिला के पति बृजेश कुमार तिवारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बाहरी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।