लाखों रुपये के जेवरात समेत नकदी पर हाथ साफ
चिलकहर। गडवार थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव में एक मकान में मुख्य दरवाजे से अंदर प्रवेश कर बाहर से बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर चोरों ने करीब 15 लाख रुपए मूल्य के आभूषण, नकदी व आवश्यक कागजात लेकर भाग गए। जब इसकी सूचना परिवार वालों के मिली तो वह आवाक हो ग्रे इसकी लिखित तहरीर गड़वार पुलिस को दे दी है मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। हालांकि लगातार हो रही चोरियों से लोगों में खौफ व्याप्त है
जैतपुरा गांव में सुदर्शन सिंह का दो मंजिला मकान है।शुक्रवार की रात में घर के सभी सदस्य अपने अपने कमरों में खाना खाकर सोने चले गए।सुदर्शन सिंह मकान से बाहर कुछ दूरी पर बने बरामदे में सोए हुए थे।रात में डेढ बजे के करीब सुदर्शन के पुत्र ललन सिंह को बगल के कमरे में खटपट की आवाज सुनाई दी।खटपट की आवाज सुन अपने कमरे से बाहर निकलने के लिए दरवाजा खोलने लगे तो दरवाजा नहीं खुला।चोरों ने कमरे के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर दी थी।वो शोर मचाने लगे।बाकी परिजनों की भी नींद खुल गई।उनके भी कमरों की कुंडी चोरों ने बाहर से बंद कर दी थी।एक सदस्य रामजी के कमरे की कुंडी खराब थी।जिससे चोर उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद नहीं कर पाए थे।वही सभी बाहर से बंद सभी कमरों का दरवाजा खोले।देखा कि बंद कमरे जिसमे चोरी हुई थी का दरवाजा खुला हुआ है।अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए।चोरों ने कमरे में रखा बक्सा,अलमारी तोड़ कर अलमारी व बक्से में रखा सोने की आठ चूड़ी, आठ अंगूठी, दो हार, दो मंगलसूत्र, दो मंगटीका सहित लाखों रुपये मूल्य के आभूषण व लगभग दो लाख नकदी की चोरी कर लिए थे।रात में ही डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। रात में ही पहुंची डायल112 पुलिस ने आवश्यक जांच पड़ताल की।शनिवार को सुबह सीओ सिटी भूषण वर्मा सहित गडवार पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
Comments
No comments yet.