बलिया। धनतेरस की पूर्व संध्या पर द होराइजन स्कूल त्रिकालपुर गड़वार में आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पोस्टर व रंगोली का मॉडल बनाया। बच्चों ने दीये को सुंदर और आकर्षण बनाकर लोगों को जागरूक किया। वहीं अपने मॉडलों के जरिये स्वच्छता का भी संदेश दिया।
वही ग्रुप मे मिलकर सुंदर और आकर्षक रंगोली बनाया और इस रंगोली प्रतियोगिता मे स्वच्छ भारत, एक कदम स्वच्छता की ओर पर भी ध्यान आकर्षित कराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय सिंह ने कहां कि इस विद्यालय के बच्चों ने रंगोली के माध्यम से समाज को एक साथ पिरोने व मिलजुल कर एक साथ कार्य करने का माध्यम बताया। इस अवसर पर प्रशासिका अलका शर्मा, अमिता सिंह, कंचन सिंह, जीतेन्द्र मिश्रा, अंशिका, एलबी रावत, कृष्णमोहन यादव, अभिषेक तिवारी, पीयूष आदि मौजूद रहे।
Comments
No comments yet.