दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव नाले में फेंकने की आशंका
बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा- इब्राहिमाबाद मार्ग पर मुज के डेरा गांव के निकट भागड़नाला में एक 15 वर्षीय अज्ञात किशोरी का अर्धनग्न उतराया हुआ शव मिला। किशोरी के कपड़े अस्त व्यस्त थे। किशोरी के अस्त-ब्यस्त कपड़ो को देखने से लोग आशंका व्यक्त कर रहे थे कि दुराचार के बाद उसकी हत्या कर शव को भागड़नाला में फेंक दिया गया था। भागड़ नाला में जलकुंभी होने के कारण किशोरी के शव जलकुंभी के बीच था। किशोरी की ऐसी अवस्था मे शव के पाये जाने से लोगों में सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पायी।
एसएचओ शिवशंकर सिंह ने बताया कि किसी ने फोन करके सूचित किया कि एक किशोरी का शव इब्राहिमाबाद भागड़ नाला में मुज के डेरा गांव के पास पानी में उतराया मिला है। मौके पर पहुँचकर किशोरी का शव पानी से निकाल कर सड़क पर रखवाया और लोगों से शिनाख्त करवाने का प्रयास किया गया।लेकिन काफी प्रयास के बावजूद उसकी शिनाख्त नही हो पाई। मौके पर मौजूद लोगों की माने तो युवती ब्लू रंग की छीटेदार कमीज व ग्रीन कलर की सलवार पहनी हुई थी। सलवार पैर के नीचे तक सरका हुआ था। एसएचओ के अनुसार प्रथम दृष्टया में किशोरी के शव पर चोट का निशान नहीं दिख रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।. इस सम्बन्ध में सीओ बैरिया अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल किशोरी के मौत को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
Comments
No comments yet.