
बलिया। जनपद में शुक्रवार को पहुंचे नवागत जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने ट्रेजरी डबल लॉक में पहुँचकर कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहन करने के बाद गॉड ऑफ ऑनर की सलामी ली। उसके बाद नवागत डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर व कार्यालय का विधिवत निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट के सभी पटल के बारे में जानकारी ली। नवागत डीएम पहले दिन तेवर में दिखे, चार्ज संभालते ही पटल का निरीक्षण कर खामिया मिलने पर मातहतों को जमकर फटकार लगाई।

बता दें कि नवागत डीएम श्री आईबी सिंह इससे पहले शामली में बतौर जिलाधिकारी व नोएडा में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के बाद शाहजहांपुर में लगभग ढाई साल डीएम की कुर्सी संभाल चुके है।बलिया में पहुंचे श्री सिंह आज भृगुनगरी में अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे। बलिया लोगों के विश्वास कितने खरे उतरते हैं। यह तो समय के गर्भ में है। नवागत डीएम पदभार ग्रहण करने के बाद सभी अनुभाग के टेबलों पर गए और सम्बन्धित लिपिकों से उनके कार्य सम्बन्धी जरूरी पूछताछ की। कलेक्ट्रेट में साफ-सफाई की कमी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी अश्वनी तिवारी की जमकर क्लास लगाई। चेतावनी दी कि साफ-सफाई और सभी फाइलों का रख-रखाव बेहतर होना चाहिए। लिपिकों से कहा कि आम जनता अगर किसी काम से आए तो उनका काम पूरी सहूलियत से होना चाहिए। जिलाधिकारी ने रिकार्ड रूम में जाकर अभिलेखों के रखरखाव को देखा। निरीक्षण के दौरान कुछ टेबल पर बिखरी फाइल देख सम्बन्धित लिपिक को चेतावनी दी। इस दौरान सीडीओ प्रवीण वर्मा, एडीएम राजेश कुमार, सीआरओ विवेक श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, राहुल यादव आदि थे।
Comments
No comments yet.