गुरु साहिब के पंज प्यारों और पांच निशान साहिब के साथ प्रभात फेरी
बलिया। गुरुगोविंद महाराज देव जी के प्रकाशोत्सव को लेकर आज अंतिम दिन प्रभात फेरी नगर स्थित गुरुद्वारे से आरंभ हुआ। विशेष साज सज्जा के साथ गुरु साहिब के पंज प्यारों और पांच निशान साहिब के साथ सिख समाज की ओर से प्रभात फेरी निकाली गयी। इस दौरान सिख समाज के लोग भजन-कीर्तन गाते हुए नगर का भ्रमण किया। प्रभात फेरी के दौरान समाज की महिलाओं ने सड़क पर झाड़ू लगाया। इसके उपरांत सड़क पर पानी व फूल की बारिश की गयी।
आप को बताते चले कि धार्मिक रूप से प्रभात फेरी को प्रार्थना से जोड़ा जाता है। जिसके अनुसार प्रभात फेरी के दौरान आस-पास के क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए परमात्मा के उपदेशों को पढा जाता है।यूं तो प्रभात फेरी का इतिहास काफी पुराना है। लेकिन खासतौर से सिख धर्म मे प्रभात फेरी को अधिक अहमियत मिली है। इसी कड़ी में नगर के गुरुद्वारे से 27 दिसम्बर से लगातर छह जनवरी तक प्रभात फेरी निकाली गयी। जिसे पंज प्यारो के साथ अंतिम रूप दिया गया। वही 7 जनवरी को भव्य रूप से प्रकाश उत्सव की तैयारी की तैयारी की जा रही है। जिसे लेकर सिख समाज मे खासा उत्साह है।
Comments
No comments yet.