चिलकहर। गड़वार नगरा मार्ग के बलेसरा डेंजर जोन पुलिया के समीप गडवार की तरफ से जा रही तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई जिससे युवती समेत उस पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं दोनों घायलों को आनन-फानन में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया वहीं एक की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया ।

नरही थाना क्षेत्र के कैथवली निवासी सुजीत राम (22) पुत्र संजय राम नरही थाना क्षेत्र के नरही निवासी ज्योति चौरसिया 19 वर्ष पुत्री हरेराम चौरसिया बाइक से गडवार के तरफ से नगरा की ओर जा रहे थे की तेज रफ्तार होने की वजह से बलेसरा डेंजर जोन पुलिया मोड पर पहुंचते ही बाइक असंतुलित हो गई। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। जिस पर सवार सुजीत राम व ज्योति चौरसिया गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसी में किसी ने इसकी सूचना गड़वार पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक की गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है वहीं युवती के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके परिजनों को इसकी सूचना दी मौत की खबर मिलते ही गांव सहित क्षेत्र में मातम पसर गया ।