
बलिया : विशिष्ट बी.टी.सी.शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन चिलकहर के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के शुभेक्षुओं ने उनका जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया। विदित हो कि श्री सिंह के सुभेक्षु का सुबह से ही सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई देने का तांता लगा रहा।
अपने जन्मदिन के अवसर पर शिक्षक नेता ने शहर के एक अतिथि गृह में अपने सुभेक्षुओं के साथ जन्मदिन मनाया।इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि अपने जन्मदिन के अवसर पर मिले अभूतपूर्व स्नेह से मैं अभिभूत हूँ।इस अवसर पर उन्हों ने संकल्प लिया कि हर निष्ठावान शिक्षक साथियों के सम्मान व अधिकार की रक्षा के लिए मैं दृढ़ संकल्पित रहूंगा।
जन्मदिन समारोह में मुख्य रूप से संरक्षक अरुण कुमार सिंह सहित धीरज राय,रमेश सिंह,अरविंद श्रीरश्मी, संजीव कुमार, नवीन दुबे,अभय कुमार,मुहम्मद शिब्ली, अभय राठौर,प्रितेंद्र सिंह आदि रहे।
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.