जिले में मेडिकल कालेज की सौगात मिलने पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा है कि लंबे संघर्ष के बाद यह खुशी का दिन आया है। इसके लिए प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना साधुवाद के पात्र हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2022 में बलिया में एक कार्यक्रम के दौरान मेडिकल कालेज की घोषणा की थी। तभी से इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा था। मेडिकल कालेज के लिए प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में हुए कैबिनेट में ही स्वीकृति मिल गई थी, जिसके लिए बजट में 27 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।
Tag: Ballia
नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर में धूमधाम से मना बसंत पंचमी उत्सव
नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर-बलिया में बसंत पंचमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु व विद्यार्थियों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य शैलेन्द्र त्रिपाठी जी ने सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार माघ मास के शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि को देवी मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस मनाया जाता है। ग्रंथों के अनुसार इस दिन देवी सरस्वती प्रकट हुई थीं। तब देवताओं ने देवी स्तुति की।
रेडक्रॉस सोसाइटी की अनोखी पहल , जिला आपदा प्रबंधन के सहयोग से चलाया आपदा जोखिम न्यूनीकरण का प्रशिक्षण
जिलाधिकारी/अध्यक्ष इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया के निर्देशन के क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी/उपाध्यक्ष इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के आदेशानुसार गुरुवार को गुलाब देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिला आपदा प्रबंधन एवं इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी बलिया व राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में आपदा न्यूनीकरण का प्रशिक्षण प्रदान किया गया.
IRCS ने चलाया राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के प्रति जनजागरुकता अभियान
जिलाधिकारी/अध्यक्ष इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया के निर्देशन के क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी/उपाध्यक्ष इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया के आदेशानुसार आज दिनांक 23/09/24 दिन सोमवार को गुलाब देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम एवं संचारी की रोकथाम के लिए जन जागरुकता अभियान के तहत गोष्ठी इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में किया गया.
फर्जी निकला 11वीं की छात्रा को मारपीट कर नहर में फेंकने की घटना
पकड़ी थाना क्षेत्र में एक 11वीं की छात्रा की छात्रा को तीन युवकों द्वारा मारपीट कर सुखी नहर में फेंकने फेकने की घटना फर्जी नक़ली। पुलिस ने पीड़ित छात्रा के बयान को न्यायालय के समक्ष अंकित करावा दी है। मारपीट कर छात्रा को घायल करने की घटना के संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने इसे गंभीरता से लेते हुए थाना पकड़ी सहित सर्विलांस टीम, स्वाट टीम, सोशल मीडिया सेल सहित तीन टीमें सीओ सिकन्दरपुर के नेतृत्व में गठित किया था.



















Your IP Address : 216.73.216.218