कौन कहता है कि आसमान में सुराग नहीं होता, जरा तबीयत से पत्थर तो उछालो यारो। यह बातें बलिया सोतोकान कराटे एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. कुंवर अरुण सिंह, प्रमोद सराफ ने कहीं. उन्होंने कहा कि अगर नित प्रतिदिन अपने लक्ष्य कों देखकर परिश्रम किया जाये तो सफलता एक दिन अवश्य कदम चूमेंगी. ऐसा ही सनबीम स्कूल बलिया के हनी सोनी ने कर दिखाया हैं.

SGFI नेशनल कराटे दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 16 दिसम्बर से 19 दिसम्बर 2023 तक आयोजन किया गया था. इस प्रतियोगिता में बलिया सोतोकान कराटे एसोसिएशन एवं सनबीम स्कूल अगरसंडा के दसवीं के छात्र उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए हनी सोनी 17 वर्ष आयु 54 किलो भार वर्ग मेँ जीतकर बलिया व जनपद व प्रदेश का नाम रोशन किया हैँ। एसोसिएशन के सचिव एल बी रावत ने बताया की जिले मेँ पहली बार स्कूल गेम्स में एक मात्र पहला गोल्ड मेडल जीतने वाला खिलाडी हैँ यें खिलाडी सनबीम स्कूल के कोच एवं बलिया सोतोकान कराते एसोसिएशन के सीनियर खिलाडी कमल यादव के देख रेख में प्रशिक्षण लेते है इनके पदक जितने पर श्री रमेश सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया तथा जनपदीय विद्यालय क्रीड़ा सचिव बलिया दिनेश प्रसाद जी, सुमित पाठक, वारिश अली, अभिषेक सिंह गिलू, अर्जुन पाण्डेय, कृष्णमोहन यादव आदि ने हार्दिक बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामनाये की