बलिया : श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रांगण के बायोटेक्नोलॉजी विभाग में ग्रीस सिंथेसिस ऑफ मेटल नैनोपार्टिकल विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें प्रतिभाग करने वाले वक्ताओं व प्रतिभागियों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किया।


इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ अभिषेक कुमार भारद्वाज एमिटी विश्वविद्यालय ग्वालियर ने नैनो पार्टिकल पर विस्तार से तर्क प्रस्तुत किया । इस मौके पर डॉ. अभिषेक भारद्वाज ने औषधीय पौधे जैसे नीम तुलसी हरसिंगार आदि से मेटल नैनो पार्टिकल कैसे बनते हैं इस पर विस्तार अपना विचार रखा। कहां की मेटल नैनोकॉर्टिकल कैसे कृषि खगोलीय क्षेत्र एवं अन्य क्षेत्रों में कैसे बनते हैं। इसे भी छात्र-छात्राओं को दिखाया गया। इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई इस मौके पर प्राचार्य दयानंद राय, डॉ राहुल पांडे डॉ मुकेश कुमार वर्मा, वीरेंद्र ठाकुर डॉ आशुतोष पाठक, ओम प्रकाश सिन्हा, शिवकुमार एवं विभागीय छात्र-छात्राएं मौजूद रहे