कटहलनाला पुल प्रकरण : उमाशंकर सिंह ने मंत्री पर किया पलटवार
बलिया: कटहलनाला खोलने वाले प्रकरण में अब नया मोड आ चुका है। अब जिले के माननीयों के बीच वाक युद्ध भी शुरू हो चुका है। कटहलनाला पुल प्रकरण में विधायक उमाशंकर सिंह का नाम घसीटे जाने पर विधायक ने परिवहन मंत्री पर पलटवार किया। एक तरफ पुल को आवागमन खोलकर लोक निर्माण विभाग ने लोगों की जान बचायी हैं। वहीं दूसरी ओर इसको लेकर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह को जिम्मेदार ठहराया है। तो वहीं दूसरी ओर परिवहन मंत्री के बयान से नाराज विधायक उमाशंकर सिंह ने भी इसका पलटवार करते हुए मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा हैं कि अगर मंत्री जी के कारनामों को बयान करने लगूंगा तो वे कहीं मुंह छिपाने लायक नहीं रहेंगे।

रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह पर बड़ा बयान उमाशंकर सिंह ने कहा कहा अगर मैंने परिवहन मंत्री जी के कारनामों की पोल खोली तो उनको कहीं भागने की जगह नहीं मिलेगी। विधायक उमाशंकर सिंह आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि मंत्री जी ने मेरे सभी प्रोजेक्ट को उन्होंने रोका, पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर के पास जाकर रोका। इसी प्रकरण में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं आरटीआई कार्यकर्त्ता मनोज राय ने पुल खोलने के कारणों का खुलासा करते हुए जिम्मेदारी अपने ऊपर लें लिया हैं। अब सोशल मीडिया पर जुबानी जंग तेज हो गयी हैं। वहीं लोग भी जनप्रतिनिधियों कि शैली समझ चुके हैं। उनका कहना हैं कि सफेदपोश नेता को जनता कि सुविधाओं से कोई लेना देना हैं।