
रविशंकर पप्पू समेत सपा के चार एमएलसी भाजपा में शामिल
लखनऊ। प्रदेश की राजनीति में भाजपा ने सपा को एक बार फिर से पटखनी देते हुए उसके चार एमएलसी अपने पाले में कर लिया। इससे राजनीतिक सियासत नई गरमाहट पैदा हो गयी है। जबकि सपा के प्रदेश स्तरीय नेताओं का कहना है कि ये सभी राजनीति के पिटे मोहरे हैं। उनके जाने से कोई खास असर नहीं पड़ने वाला है।
उत्तर प्रदेश के 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले आज भाजपा ने सपा को बड़ा झटका दिया है। उनमें सबसे बड़ा नाम सपा सरकार में मंत्री रहे नरेंद्र भाटी का है। साल 2013 में वे PCS दुर्गा शक्ति नागपाल से विवाद के बाद चर्चा में आए थे। तब भाजपा ने कानून व्यवस्था को लेकर नरेंद्र भाटी को आड़े हाथों लिया था और सपा के खिलाफ पूरे प्रदेश में मुद्दा बनाया था। लेकिन आज वही नरेंद्र भाटी भारतीय जनता पार्टी को अच्छे लगने लगे हैं और उन को अपनाने में बीजेपी ने कोई गलत नहीं किया। नरेंद्र भाटी के अलावा बलिया से आने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पौत्र रविशंकर सिंह पप्पू, गोरखपुर के सी पी चंद और झांसी से समाजवादी पार्टी की इमेज आरती निरंजन भाजपा के पाले में आ गये। भारतीय जनता पार्टी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की उपस्थिति में इनको पार्टी की सदस्यता दिलायी गयी। बीजेपी का मानना है कि जिन क्षेत्रों से भी आते हैं वहां पर पार्टी मजबूत होगी और समाजवादी पार्टी का गढ़ कमजोर होगा। जबकि इसके विपरीत सपा के आला नेताओं का मानना है कि समाजवादी पार्टी को कोई खास झटका नहीं लगेगा।
Comments
No comments yet.